न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : यूलिया के बर्थडे पर दिखा सलमान का पूरा परिवार, संजय दत्त के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा यह गिफ्ट

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस में उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। सलमान 58 साल के हो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 1:27:59

2 News : यूलिया के बर्थडे पर दिखा सलमान का पूरा परिवार, संजय दत्त के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा यह गिफ्ट

सुपरस्टार सलमान खान के फैंस में उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ में भी दिलचस्पी रहती है। सलमान 58 साल के हो चुके हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। यूं तो सलमान की जिंदगी में कई एक्ट्रेस आई हैं, जिनसे उनका काफी अच्छा रिश्ता रहा लेकिन बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। बहरहाल सलमान एक बार फिर लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्ट्रेस यूलिया वंतूर के साथ उनके रिलेशनशिप की चर्चाएं तो लंबे समय से हैं लेकिन उन्होंने रिश्ते को कंफर्म नहीं किया है।

सलमान ने अब रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया को उनके 44वें जन्मदिन के मौके पर सरप्राइज किया। यूलिया 24 जुलाई को बर्थडे पर सलमान के पूरे परिवार के साथ नजर आईं। फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। सलमान-यूलिया की इस फोटो को एक्टर के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

तस्वीर में अरबाज खान के बेटे अरहान खान, सलमान की बहन अर्पिता व बहनोई आयुष शर्मा और परिवार के सभी सदस्य कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। सभी ने ब्लैक कलर के साथ ट्यूनिंग की है। अतुल ने इसे इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। पिछले दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में सलमान और यूलिया ने भी रंग जमाया था।

दोनों ने फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के लोकप्रिय गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर साथ डांस किया। इन दिनों सलमान साल 2014 में आई उनकी फिल्म ‘किक’ के सीक्वल ‘किक 2’ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। बताया जा रहा है कि इसमें सलमान के साथ यूलिया हो सकती हैं। सलमान ने मई में ‘सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

Salman Khan,actor salman khan,lulia vantur,salman lulia,actress lulia vantur,lulia birthday,sanjay dutt,sanjay dutt birthday,saajan movie

संजय के जन्मदिन पर 29 जुलाई को पीवीआर आइनॉक्स में होगी ‘साजन’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

एक्टर संजय दत्त चार दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में छाए हुए हैं। उनके खाते में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्में हैं। फिलहाल हम बात कर रहे हैं उनके करिअर की सफलतम फिल्मों में से एक ‘साजन’ की, जो 30 अगस्त 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फैंस के लिए खुशखबरी है क्योंकि ‘साजन’ की स्क्रीनिंग देशभर में 26 जुलाई से लेकर 1 अगस्त तक चलने वाली है।

इसे देशभर के 35 स्थानों पर रिलीज किया जाएगा। खास बात ये है कि पीवीआर आइनॉक्स ने संजय के 65वें जन्मदिन पर 29 जुलाई को फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी है। संजय का जन्म 29 जुलाई 1959 को मुंबई में हुआ था। ‘साजन’ में संजय के साथ माधुरी दीक्षित और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में लव ट्राएंगल था और इसके गाने तो आज तक लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा और संगीतकार नदीम-श्रवण थे।

संजय की अगली फिल्म ‘घुड़चढ़ी’ 9 अगस्त से जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होने वाली है। इस फिल्म में संजय और रवीना टंडन एक बार फिर साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों ने ‘जमाने से क्या डरना’, ‘क्षत्रिय’ और ‘विजेता’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। फिल्म में पार्थ समाथन और खुशाली कुमार की जोड़ी भी है। इस फिल्म के डायरेक्टर बिनॉय के गांधी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री