Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सलमान खान ने शुरू की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की क्लाइमेक्स शूटिंग, लेह-लद्दाख में चल रहा पहला शेड्यूल

फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत लेह और लद्दाख में की गई है, जहां टीम सबसे अहम क्लाइमेक्स दृश्यों को फिल्मा रही है। अगले दो से तीन हफ्तों तक यह शेड्यूल जारी रहेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 09 Sep 2025 2:52:56

सलमान खान ने शुरू की ‘बैटल ऑफ गलवान’ की क्लाइमेक्स शूटिंग, लेह-लद्दाख में चल रहा पहला शेड्यूल

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शुरुआत लेह और लद्दाख में की गई है, जहां टीम सबसे अहम क्लाइमेक्स दृश्यों को फिल्मा रही है। अगले दो से तीन हफ्तों तक यह शेड्यूल जारी रहेगा।

फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मेकर्स ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि लद्दाख के अनिश्चित मौसम का असर शूटिंग पर न पड़े। क्लाइमेक्स को फिल्म का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बताया जा रहा है, जो भावनात्मक और दृश्यात्मक दोनों स्तरों पर बेहद असरदार होने वाला है। इसलिए प्रोडक्शन टीम चाहती है कि इसे बेहतरीन तरीके से समय रहते पूरा किया जा सके।
‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्व लखिया कर रहे हैं। फिल्म 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प पर आधारित है। बताया जा रहा है कि फिल्म का क्लाइमेक्स इंटरनेशनल स्तर के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्माया जाएगा। विशाल प्राकृतिक नज़ारे, कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और ऊंचाई पर शूटिंग जैसी चुनौतियां होने के बावजूद प्रोडक्शन टीम पूरी कोशिश कर रही है कि फिल्म की ऑथेंटिसिटी से कोई समझौता न हो।

इस बीच, सलमान खान अपने टीवी शो ‘बिग बॉस 19’ की मेज़बानी भी कर रहे हैं। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद वह फिल्म और टीवी दोनों जिम्मेदारियों को संतुलित करने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि इस वर्ष सलमान खान की निर्देशक ए.आर. मुरुगादास निर्देशित सिकन्दर का प्रदर्शन ईद के मौके पर हुआ था। प्रदर्शन पूर्व इस फिल्म को लेकर काफी बज था लेकिन प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने इस फिल्म को सिरे से खारिज कर दिया। दर्शकों का कहना था कि निर्देशक मुरुगादास सलमान खान को उस अंदाज में पेश नहीं कर पाए जिसके लिए सलमान दर्शकों की पहली पसन्द हैं। हालांकि नकारात्मक प्रतिक्रिया के बावजूद सिकन्दर ने बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका