न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : धोनी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान ने यूं दी बधाई, नताशा ने फिर दिए हार्दिक से तलाक के संकेत

पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज रविवार (7 जुलाई) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Jul 2024 12:03:47

2 News : धोनी की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए सलमान ने यूं दी बधाई, नताशा ने फिर दिए हार्दिक से तलाक के संकेत

पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज रविवार (7 जुलाई) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम फैंस, क्रिकेटर और सेलेब्रिटीज ‘माही’ को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार सलमान खान ने भी धोनी को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। इसके अलावा जश्न का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान भी नजर आ रहे हैं।

सलमान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब!” फोटो में सलमान, धोनी के साथ खड़े दिख रहे हैं और खिलाड़ी अपना बर्थडे केक काट रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी ‘भाईजान’ को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी भी हैं। इस दौरान साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती भी दिखीं। फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे। बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए।

बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ देर पहले धोनी और साक्षी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में स्पॉट किया गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उसी जगह का है, जहां सभी स्टार्स संगीत सेरेमनी के लिए रुके थे। सलमान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि सेरेमनी में धोनी के अलावा क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान के कई वीडियो सामने आ गए हैं।

एक वीडियो में सलमान, धोनी, हार्दिक पांड्या, रणवीर सिंह ‘जुम्मे की रात’ गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। सलमान इन दिनों ‘सिकंदर’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जून में मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान पहली बार ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। 'सिकंदर' अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के रिश्ते में कई दिनों से आ रही दरार की खबर

भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या संग तलाक की अफवाहों के बीच सर्बियाई मॉडल व एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक ने नया क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया है। इसे देख लोग सोच रहे हैं कि नताशा ने तलाक की अफवाहों को कंफर्म कर दिया है। उल्लेखनीय है कि नताशा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं। अब नताशा ने जो नई वीडियो क्लिप शेयर की है, उसमें वह ईश्वर के परेशानी हटाने की बात करती दिख रही हैं।

नताशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट के स्टोरी सेक्शन पर वीडियो डाला है। इसमें वह कह रही हैं, “सिर्फ एक जेंटल रिमाइंडर मेरी तरफ से आपके लिए, ईश्वर लाल सागर को नहीं हटाता, वह सिर्फ उसे बांट देता है। इसका मतलब, वह परेशानी को आपकी जिंदगी से नहीं हटाएगा, वह सिर्फ इससे निकलने का रास्ता बना देता है।” बता दें तलाक की अफवाहों के बीच नताशा बेटे अगस्त्य के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं।

वह बेटे के साथ फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। जब भारतीय टीम ने 29 जून को टी20 वर्ल्ड कप जीता तो दो दिन तक नताशा ने सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट नहीं की। जब हार्दिक बारबडोस से भारत लौटे, तो नताशा ने पहला क्रिप्टिक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने भगवान से रक्षा करने की बात कही थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका