न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान के फैंस हुए खुश, अगली ईद पर आएगी ‘सिकंदर’, स्वरा भास्कर ने शेयर की चांद रात की फोटो

यूं तो फैंस के बीच सलमान खान (58) का क्रेज हमेशा रहता है, लेकिन ईद के मौके पर उनकी लोकप्रियता का आलम पूछिए ही मत। सलमान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 11 Apr 2024 1:37:03

2 News : सलमान के फैंस हुए खुश, अगली ईद पर आएगी ‘सिकंदर’, स्वरा भास्कर ने शेयर की चांद रात की फोटो

यूं तो फैंस के बीच सलमान खान (58) का क्रेज हमेशा रहता है, लेकिन ईद के मौके पर उनकी लोकप्रियता का आलम पूछिए ही मत। सलमान के करिअर में कई ऐसे मौके आए हैं जब उनकी फिल्म ईद पर रिलीज हुई और उस पर दर्शकों से जबरदस्त प्यार लुटाते हुए अपनी दीवानगी का प्रदर्शन किया। सलमान की सुपरहिट मूवी 'दबंग', 'बजरंगी भाईजान', 'एक था टाइगर', 'किक', 'सुल्तान', 'बॉडीगार्ड' ईद पर ही सिनेमाघरों में पहुंची थीं।

सलमान के लिए ये त्योहार काफी लकी साबित होता है। हालांकि इस बार सलमान की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई, जिससे उनके फैंस मायूस हो गए। अब सलमान ने उन्हें चाहने वालों को सरप्राइज दिया है। सलमान ने आज गुरुवार (11 मई) को ईद पर अपनी अगली फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी। वे अगले साल ईद पर अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ईद की बधाई देते हुए फिल्म की घोषणा की। फिल्म का टाइटल 'सिकंदर' है, जो 2025 की ईद पर धूम मचाएगी।

सलमान ने इसके लिए एक बार फिर मशहूर प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के साथ हाथ मिलाया है। सलमान-साजिद की जोड़ी 'जुड़वा', 'मुझसे शादी करोगी', 'किक' में धमाल मचा चुकी है। फिल्म को एआर मुरगादास डायरेक्ट करेंगे। मुरगादास इससे पहले ‘गजनी’, ‘हॉलीडे’ और ‘अकीरा’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, “इस ईद बड़े मियां छोटे मियां और मैदान और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो। आप सभी को ईद की शुभकामनाएं।” सलमान की यह पैन इंडिया फिल्म बड़े बजट के साथ बनने वाली है।

स्वरा भास्कर ने पति और बेटी के साथ इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर आज अपनी बेटी राबिया संग पहली ईद मना रही हैं। स्वरा ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया था। स्वरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उन्होंने बुधवार (10 अप्रैल) को पति फहाद अहमद और बेटी संग इंस्टाग्राम स्टोरी पर फोटो शेयर करके चांद रात की मुबारकबाद दी। इसमें फहाद बेटी को अपने गोद में लेकर उसे चांद दिखा रहे हैं।

बता दें कि चांद रात बेहद खास रात होती है क्योंकि इसको देखने के बाद ही ईद का त्योहार मनाया जाता है। स्वरा के पति समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। चांद देखने के बाद स्वरा और फहाद ने एक छोटा सेलिब्रेशन भी किया। इस फंक्शन में स्वरा-फहाद ने ब्लैक और बेज कलर के कपड़े पहने थे। स्वरा ने बेटी को पिंक कलर का घाघरा-चोली पहनाया था।

उल्लेखनीय है कि स्वरा ने अपनी बेटी का चेहरा अभी तक दुनिया को नहीं दिखाया है। स्वरा ने 8 अप्रैल को अपनी बेटी का अन्नप्राशन किया था, जिसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया था। स्वरा ने अगले ही दिन यानी 9 अप्रैल को अपना बर्थडे मनाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका