न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सलमान-विक्की के वीडियो वायरल, दिग्गज सिंगर को दिया पूरा मान-सम्मान, इवेंट में अनन्या-आदित्य भी दिखे

फिल्म इंडस्ट्री में कई दफा देखने में आता है कि मौजूदा स्टार गुजरे जमाने के कलाकारों को मान-सम्मान नहीं देते। ऐसे में उनके प्रति गलत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 24 Dec 2023 11:42:02

2 News : सलमान-विक्की के वीडियो वायरल, दिग्गज सिंगर को दिया पूरा मान-सम्मान, इवेंट में अनन्या-आदित्य भी दिखे

फिल्म इंडस्ट्री में कई दफा देखने में आता है कि मौजूदा स्टार गुजरे जमाने के कलाकारों को मान-सम्मान नहीं देते। ऐसे में उनके प्रति गलत धारणा बन जाती है और कहा जाता है कि उगते सूरज को ही सलाम किया जाता है। हालांकि कभी-कभार इसके उलट भी देखने को मिलता है। यानी पुराने कलाकारों को पूरे आदर-सत्कार के साथ तवज्जो मिलती है और ऐसी घटनाएं संदेश देती हैं कि हमें अपने बड़े-बुजुर्गों को कभी भी नहीं भुलाना चाहिए।

अब सलमान खान और विक्की कौशल ने कुछ ऐसी ही मिसाल पेश की है। दरअसल इन दोनों सितारों का शनिवार (23 दिसंबर) की रात आयोजित उमंग अवार्ड 2023 इवेंट के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एक में सलमान ने इवेंट से बाहर निकलते समय भीड़ में रुककर 70-80 के दशक की दिग्गज गायिका रहीं ऊषा उत्थुप को गले लगाया और उनसे बातचीत करते नजर आए। सलमान को ऊषा के स्वास्थ्य के बारे में पूछते देखा जा सकता है।

साथ ही इस इवेंट में पहुंचे विक्की ने भी ऊषा के पैर छूए। ये दोनों वीडियो देखकर दोनों सितारों को चाहने वाले खुशी से फूले नहीं समा रहे। वे उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं, जो उन्हें अपने माता-पिता से मिले हैं। दोनों सितारों के ड्रेस अप की बात करें तो सलमान ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए, जबकि विक्की ने वाइट शर्ट, ग्रे पैंट और ब्लू ब्लेजर पहना था। उल्लेखनीय है कि 76 वर्षीय ऊषा बुलंद आवाज की धनी हैं और उन्होंने बॉलीवुड और बंगाली सिनेमा में कई पॉप सॉन्ग्स में अपनी प्रतिभा दिखाई है। लोग आज भी उनके गानों के दीवाने हैं।

इवेंट में अनन्या-आदित्य के साथ पहुंचे कई दिग्गज सितारे

इस इवेंट में रूमर्ड कपल अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को भी एंट्री करते हुए देखा गया। उल्लेखनीय है कि दोनों का लंबे समय से अफेयर चल रहा है। दोनों कुछेक मौकों पर इशारों-इशारों में अपनी रिलेशनशिप को कबूल कर चुके हैं, लेकिन अभी तक खुलकर मोहब्बत का इजहार नहीं किया। इवेंट में कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी चार चांद लगाए।

इसके अलावा शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, एक्ट्रेस जीनत अमान, कार्तिक आर्यन, जान्हवी कपूर, तमन्ना भाटिया, फराह खान, तब्बू, रितेश देशमुख, जेनेलिया डिसूजा, कृति सेनन, मृणाल ठाकुर, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हिमेश रेशमिया, अरबाज खान, माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने, नोरा फतेही, रवीना टंडन, रकुल प्रीत सिंह, जैकी भगनानी, जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ, और वाणी कपूर सहित कई सितारे नजर आए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम