न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘बिग बॉस 17’ में सलमान खान और तब्बू ने की जमकर मस्ती, दोनों बैचलर ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात

टीवी की दुनिया में इस समय ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन छाया हुआ है। सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक इस शो से दर्शकों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 09 Jan 2024 11:10:47

‘बिग बॉस 17’ में सलमान खान और तब्बू ने की जमकर मस्ती, दोनों बैचलर ने अपनी शादी को लेकर कही यह बात

टीवी की दुनिया में इस समय ‘बिग बॉस’ का 17वां सीजन छाया हुआ है। सबसे विवादित रियलिटी शो में से एक इस शो से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। उन्हें आए दिन अलग-अलग ड्रामे देखने को मिल रहे हैं। इस शो की टीआरपी ज्यादा होने का कारण इसके होस्ट सुपरस्टार सलमान खान भी हैं। इस बार 'वीकेंड का वार' में मशहूर एक्ट्रेस तब्बू शो के मंच पर पहुंचीं। इस दौरान सलमान और तब्बू के बीच खास बोंडिंग दिखी।

शो की शुरुआत दोनों के गेम खेलने से हुई। सलमान ने बताया कि उनकी दोस्ती काफी पुरानी है और वे एक-दूसरे को इतनी अच्छी तरह से जानते हैं कि वे एक-दूसरे के लिए इंटरव्यू भी दे सकते हैं। सलमान, तब्बू के फेवरेट गाने 'हुड हुड दबंग' पर डांस करते हुए राउंड खत्म करते हैं। इसके बाद तब्बू शो के कंटेस्टेंट विक्की जैन से पूछती हैं कि क्या वे बाहर की लड़कियों सहित सभी के लिए भैया हैं? उन्होंने कितने फेरे लिए? विक्की ने खुलासा किया कि मैंने 4 से ज्यादा बार फेरे लिए।

जब मैंने बिग बॉस के घर में एंट्री की, तो सलमान ने मुझे फिर से फेरे लेने के लिए कहा। भाई ने सोचा वे तो कर नहीं रहे मैं ही कर लूं। इस पर तब्बू कहती हैं, “क्या है हम लोग नहीं कर रहे हैं तो हम लोग के हिस्से का भी दूसरों से करवा रहे हैं। अब आप लोग निकल चुके हो, हम लोग बाकी हैं। इस पर सलमान हंसते हुए कहते हैं, “हम लोग करेंगे व्हीलचेयर पर। वहां से सीधा आग में चले जाएंगे।” बता दें कि सलमान और तब्बू को कुछ फिल्मों में साथ काम करने का मौका भी मिला है।

bigg boss 17,bb-17,Salman Khan,tabu,salman tabu,saman marriage,tabu marriage,superstar salman,actress tabu

कई एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है सलमान का नाम, तब्बू के भी रहे हैं अफेयर

तब्बू जैसे ही घर में एंट्री करती हैं तो सबसे पहले मुनव्वर उनको एक शेर सुनाते हैं। इसके बाद तब्बू सभी घरवालों से बात करती हैं। मन्नारा चोपड़ा, तब्बू को गाना सुनाती हैं और समर्थ अपने अतरंगी डांस मूव्स दिखाते हैं। उसके बाद शुरू हुआ एक मजेदार टास्क। इस टास्क में फन करके दूसरों की बेइज्जती करनी थी। सबसे पहले मुनव्वर आते हैं और वह अपने अंदाज में सबको रोस्ट करते हैं। इसके बाद एक-एक करके सभी घरवाले आते हैं।

तब्बू के स्टेज से जाने के बाद एक और टास्क होता है, जिसमें घरवालों को आकर अपने हिसाब से फालतू टैग देना था। उल्लेखनीय है कि सलमान और तब्बू दोनों अभी तक कुंवारे हैं। सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 58वां जन्मदिन मनाया था, जबकि तबू 52 साल की हो चुकी हैं। सलमान का सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या रॉय बच्चन, कैटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेस के साथ अफेयर रहा है।

दूसरी ओर, तब्बू डायरेक्टर साजिद नाडियाडवाला को डेट कर चुकी हैं। तब्बू का नाम साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन से भी जुड़ चुका है। इनके अफेयर ने काफी सुर्खियां भी बटोरीं, लेकिन दोनों कभी एक नहीं हो पाए। नागार्जुन पहले से ही शादीशुदा थे और वो अपनी पत्नी को तलाक नहीं देना चाहते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार