न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आमिर के 60वें जन्मदिन से पहले उनके घर पहुंचे सलमान और शाहरुख, खान तिकड़ी को देख फैंस लगा रहे अटकलें

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान धुलंडी के दिन 14 मार्च को 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 13 Mar 2025 1:22:02

आमिर के 60वें जन्मदिन से पहले उनके घर पहुंचे सलमान और शाहरुख, खान तिकड़ी को देख फैंस लगा रहे अटकलें

बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर सुपरस्टार आमिर खान धुलंडी के दिन 14 मार्च को 60वां जन्मदिन मनाएंगे। उनके बर्थडे से पहले दो और सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान उनसे मिलने उनके घर पहुंचे। वहां से कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में सलमान को आमिर के घर से बाहर निकलते देखा जा सकता है। भारी सुरक्षा के साथ सलमान काले और सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। सलमान अपने दबंग स्टाइल में नजर आए। टाइट सिक्योरिटी के बीच उन्हें कार से आमिर के घर जाते देखा गया। सलमान-आमिर बात करते हुए बाहर निकल रहे हैं।

आमिर भी कैजुअल कपड़ों में दिखाई दिए। सामने आए दूसरे वीडियो में देखा जा सकता है कि आमिर अपनी घर की बिल्डिंग से नीचे उतर रहे हैं। उनके साथ शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी मौजूद हैं। वहीं किंग खान ब्लैक कलर की हुडी से अपना फेस छिपाए हुए हैं। अभिनेता को हथियारबंद अंगरक्षकों ने घेर रखा था, जिन्होंने उन्हें सीढ़ियों से नीचे उतरते समय सुरक्षा प्रदान की, जबकि आमिर उनके आगे चल रहे थे। शाहरुख को सार्वजनिक रूप से चेहरा छिपाने के लिए जाना जाता है।

कई लोगों का मानना है कि यह उनकी आगामी फिल्म ‘किंग’ के लिए उनके लुक को छिपाने के लिए है। अधिकतर फैंस आमिर के ग्रैंड सेलिब्रेशन को लेकर अटकलें लगा रहे हैं, जबकि कुछ सोच रहे हैं कि शायद वे तीनों किसी प्रोजेक्ट में नजर आएंगे। उल्लेखनीय है कि तीनों खान ने 90 के दशक की शुरुआत में लगभग साथ-साथ करिअर शुरू किया था। उनके खाते में कई सुपरहिट फिल्में हैं। उनका जादू आज भी चल रहा है और फैंस में उनके प्रति जबरदस्त दीवानगी देखी जाती है।

हाल ही इन मौकों पर भी साथ दिखे थे आमिर, सलमान और शाहरुख

पिछले महीने आमिर ने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ की स्क्रीनिंग आयोजित की थी। इसमें भी शाहरुख और सलमान शामिल हुए और फोटोग्राफर्स के लिए पोज दिए। हालांकि तीनों खान ने एक साथ पोज नहीं दिए। इस मुलाकात से पहले खान तिकड़ी ने पिछले साल एक हाई-प्रोफाइल शादी में ऑस्कर विजेता गाने ‘नाटू नाटू’ पर अपने शानदार डांस से इंटरनेट पर तहलका मचा दिया था। बता दें शाहरुख और सलमान ने ‘करण अर्जुन’, ‘हम तुम्हारे हैं सनम’, ‘हर दिल जो प्यार करेगा’, ‘कुछ कुछ होता है’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर की है।

दूसरी ओर सलमान और आमिर ने राजकुमार संतोषी की कल्ट फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में काम किया था। शाहरुख और आमिर किसी फिल्म में साथ नहीं दिखे। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख फिलहाल सुजॉय घोष की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग कर रहे हैं। सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’ ईद पर रिलीज होगी। आमिर की अगली फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी