न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक की ‘वॉर 2’ में हुई सलमान-शाहरुख की एंट्री, इस दिन से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन, Video...

यशराज फिल्म्स (YRF) की ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। ताजा

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 8:00:25

2 News : ऋतिक की ‘वॉर 2’ में हुई सलमान-शाहरुख की एंट्री, इस दिन से शुरू होगा ‘कॉफी विद करण’ का 8वां सीजन, Video...

यशराज फिल्म्स (YRF) की ‘वॉर 2’ को लेकर फैंस में काफी उत्साह है। आए दिन फिल्म से जुड़ी कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार फिल्म में दो सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान की एंट्री भी हो गई है। इसका मतलब है कि ‘कबीर’ (ऋतिक) के साथ दो और सुपरस्पाई ‘टाइगर’ (सलमान) और ‘पठान’ (शाहरुख) का जलवा भी देखने को मिलेगा।

ऐसा पहली बार होगा जब बड़े पर्दे पर शाहरुख, सलमान और ऋतिक रोशन एक साथ नजर आएंगे। इसके अलावा कहा जा रहा है कि जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। ‘वॉर 2’ का मुहर्त हो चुका है। डायरेक्टर अयान मुखर्जी अक्टूबर में ही ‘वॉर 2’ की शूटिंग शुरू करने के लिए सोच रहे हैं। ऋतिक फिलहाल ‘फाइटर’ की शूटिंग के लिए इटली में हैं। वे जल्द ही भारत लौटेंगे।

‘वॉर 2’ की शूटिंग एनटीआर जूनियर के साथ शुरू हो सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक इस एक्शन-थ्रिलर के लिए लीड एक्ट्रेस के रूप में कियारा को चुना गया है। यह फिल्म साल 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है। इसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ के साथ वाणी कपूर, आशुतोष राणा और अनुप्रिया गोयनका के खास रोल थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की थी। बताया जा रहा है कि ‘वॉर 2’ अगले साल के अंत या फिर 2025 के शुरू में रिलीज की जा सकती है।

करण जौहर ने प्रोमो शेयर कर दी शो की जानकारी

मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ‘कॉफी विद करण सीजन 8’ के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं। करण ने वीडियो शेयर करते हुए शो के स्ट्रीमिंग की घोषणा की है। करण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक मजेदार टीजर शेयर किया है, जिसमे वे बेहद एक्साइटेड दिख रहे हैं। करण खुद को ट्रोलिंग करते नजर आ रहे हैं। उन्हें पिंक स्वेटशर्ट में कॉफी पीते हुए दिखाया गया है।

वे प्रोमो में अंतरात्मा से मिलते हैं। इसी दौरान करण कहते हैं कि इस बार शो में वे नए शादीशुदा जोड़े को इनवाइट करने वाले हैं। साथ ही वे ये भी कहते हैं कि क्रिकेटर्स को भी शो में बुलाएंगे। हालांकि उन्होंने खुलासा नहीं किया कि वे इस बार क्या करने वाले हैं। करण ने लिखा, ”पता चला मेरी अपनी कॉन्साइंस भी मुझे ट्रोल करना चाहती है! लेकिन वह क्या सोचता है।

इस पर ध्यान न दें, मैं अभी भी सीजन 8 बना रहा हूं। हॉटस्टार स्पेशल कॉफी विद करण सीजन 8 – 26 अक्टूबर से सिर्फ हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।” बता दें कि शो के पिछले 7 सीजन खूब हिट रहे हैं। शो में बड़ी-बड़ी बॉलीवुड हस्तियां जिंदगी के अहम पल शेयर करती हैं, जिसमें फैंस की दिलचस्पी होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार