न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

58 साल के हो चुके सलमान खान क्यों नहीं कर रहे शादी? पिता सलीम खान ने बताई वजह, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो में से एक हैं। सलमान का नाम ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 25 Jun 2024 7:09:54

58 साल के हो चुके सलमान खान क्यों नहीं कर रहे शादी? पिता सलीम खान ने बताई वजह, वीडियो हो रहा वायरल

सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम हीरो में से एक हैं। सलमान का नाम ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, संगीता बिजलानी, सोमी अली जैसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ चुका है। हालांकि रिश्ता शादी के अंजाम तक नहीं पहुंच पाया। सलमान भले ही 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनके लिए दीवानगी कम नहीं हुई है। लड़कियां उन पर मरती हैं और उनसे शादी करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि 90 के दशक में उन्होंने शादी का मन बनाया था मगर ऐसा नहीं हो पाया था। तब से वे सिंगल हैं।

इस बीच सलमान के पिता दिग्गज लेखक सलीम खान ने उनके कुंवारे होने का कारण बताया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सलीम से पूछा गया कि सलमान शादी क्यों नहीं कर रहे हैं। इस पर सलीम ने कहा कि सलमान आसानी से रिश्ते में आ जाते हैं, लेकिन शादी करने की हिम्मत नहीं रखते हैं। उनका स्वभाव बहुत सरल है और आकर्षित हो जाते हैं।

हालांकि उसे डर है कि क्या महिला उनकी मां की तरह परिवार को संभाल पाएगी। वह चाहता है कि वो लड़की उसकी मां की तरह अपने पति और परिवार को लेकर समर्पित रहे, बच्चों के लिए खाना बनाना चाहिए, उन्हें तैयार होने में मदद करनी चाहिए और उनका होमवर्क पूरा करें। हालांकि आज के समय में यह आसान नहीं है।

सलमान से जब रजत शर्मा ने पूछा था शादी को लेकर सवाल तो दिया यह जवाब

उल्लेखनीय है कि सलमान से अब तक कई दफा शादी को लेकर सवाल किया जा चुका है। मशहूर टीवी एंकर रजत शर्मा के साथ एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की। उन्होंने कहा था कि क्योंकि जब पहली लड़की चली जाती है तो आप सोचते हैं कि यह उसकी गलती थी, जब दूसरे रिश्ते से बाहर निकलते हैं तो आप सोचते हैं यह उसकी कमी थी और जब तीसरी भी वही करती है तो आपको लगता है कि गलती उसमें थी।

लेकिन जब चौथी बार आते-आते आप सोचने लगते हैं और हैरान होते हैं, क्या कमी उनमें है या मुझमें? शायद यह मेरा डर है कि मैं उन्हें वह लाइफ या खुशी नहीं दे सकता। सलमान के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म पिछले साल दिवाली पर रिलीज हुई ‘टाइगर 3’ थी। अब सलमान ‘सिकंदर’ फिल्म में दिखाई देंगे, जो अगले साल ईद पर रिलीज होगी। सलमान के पास ‘द बुल’ और ‘टाइगर वर्सेस पठान’ भी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका