न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सालार’ की टीम ने फिल्म की सफलता का मनाया जश्न, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ की पहली झलक देखें

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' पिछले साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 08 Jan 2024 8:25:17

2 News : ‘सालार’ की टीम ने फिल्म की सफलता का मनाया जश्न, जूनियर एनटीआर की ‘देवरा’ की पहली झलक देखें

‘बाहुबली’ फेम प्रभास की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सालार : पार्ट 1 सीजफायर' पिछले साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में जमी हुई है। फिल्म ने भारत में ओपनिंग डे पर 90 करोड़ रुपए से ज्यादा कलेक्शन से सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। इस बीच, मेकर्स ने इसकी सफलता पर जश्न मनाया। इस मौके पर मेकर्स ने एक केट मंगवाया जिस पर ‘ब्लॉकबस्टर सालार’ लिखा हुआ था।

इस सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने के लिए पूरी टीम शामिल हुई। अपनी टीम के साथ मिलकर प्रभास ने केक को कट किया। पैन इंडिया सुपरस्टार प्रभास, निर्देशक प्रशांत नील, एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन, संगीतकार रवि बसरुर और वितरक अनिल थडानी पार्टी में उपस्थित थे। इन फोटो को शेयर करते हुए हॉम्बेल फिल्म ने इंस्टा पर लिखा- “ब्लॉकबस्टर सक्सेस पर ब्लॉकबस्टर सेलिब्रेशन।” ‘सालार’ को होम्बले फिल्म ने बनाया है।

फिल्म ने भारत में 550 करोड़ रुपए, विदेश में 153 करोड़ रुपए और दुनियाभर में 703 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। अब दर्शक बहुप्रतीक्षित सीक्वल 'सालार पार्ट 2 : शौर्य पर्व' की कहानी का अगला भाग जानने के लिए उत्सुक हैं। ‘सालार’ में श्रुति हासन और जगपति बाबू जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म को विजय किरागांदुर ने प्रोड्यूस किया है। बता दें कि फिल्म ‘डंकी’ के एक दिन बाद रिलीज हुई थी और इसने शाहरुख खान की फिल्म को जबरदस्त टक्कर दी।

salaar,salaar movie,prabhas,shruti hassan,salaar box office collection,salaar party,salaar fans,devara,junior ntr,janhvi kapoor,saif ali khan

‘देवरा’ फिल्म में दो बॉलीवुड स्टार सैफ और जान्हवी के भी हैं अहम रोल

'RRR' सुपरस्टार जूनियर एनटीआर अब 'देवरा' फिल्म से धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एनटीआर ने नए साल के मौके पर फिल्म से अपना पोस्टर जारी कर फैंस को तोहफा दिया था। आज सोमवार (8 जनवरी) को मेकर्स ने फिल्म से एनटीआर की पहली झलक दिखाकर फैंस का क्रेज बढ़ा दिया है। एनटीआर भी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 'देवरा' से झलक शेयर की है। मेकर्स ने युवासुधा कला के यूट्यूब चैनल पर तेलुगु में फिल्म की पहली झलक शेयर की है।

वीडियो की शुरुआत समुद्र के सीन से होती है। धीरे-धीरे एनटीआर अपने सिग्नेचर स्टाइल में एक्शन सीन करते हैं। जबरदस्त मारकाट और खून-खराबे के कारण समुद्र का पानी लाल हो जाता है। अंत में कहा गया है कि समुद्र में मरीन लाइफ की तुलना में अधिक खून-खराबा देखा गया। वह समुद्र को 'एर्रा समुद्रम' या लाल सागर कहते हैं।

5 अप्रेल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जान्हवी कपूर अहम भूमिका में हैं। हालांकि वह पहली झलक से गायब हैं। इसमें सैफ अली खान विलेन की भूमिका निभाएंगे। प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको, नारायण, कलैयारासन, मुरली शर्मा और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका