न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सालार’ का प्री रिलीज ट्रेलर ‘द फाइनल पंच’ रिलीज, मानुषी-वरुण की ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का टीजर आया सामने

होम्बले फिल्म्स अपने अगले सबसे बड़े वेंचर ‘सालार पार्ट 1 : सीजफायर’ की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास हैं और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Dec 2023 7:25:47

2 News : ‘सालार’ का प्री रिलीज ट्रेलर ‘द फाइनल पंच’ रिलीज, मानुषी-वरुण की ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का टीजर आया सामने

होम्बले फिल्म्स अपने अगले सबसे बड़े वेंचर ‘सालार पार्ट 1 : सीजफायर’ की ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें ‘बाहुबली’ स्टार प्रभास हैं और ये फिल्म ‘केजीएफ’ डायरेक्टर प्रशांत नील ने निर्देशित की है। निर्माताओं ने आज सोमवार (18 दिसंबर) को फिल्म से 'द फाइनल पंच' नाम का एक्शन से भरपूर एक और नया प्री-रिलीज ट्रेलर जारी कर दिया। ट्रेलर ‘सालार’ की एक्शन से भरी दुनिया में ले जाता है।

टीजर, ट्रेलर और गानों को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद निर्माता लगातार दर्शकों को सरप्राइज दे रहे हैं जो उन्हें फिल्म की रिलीज के लिए लगातार उत्साहित कर रहा है। ‘सालार’ में खानसार नाम का शहर है जहां पर अपराधियों का राज है। ट्रेलर में जहां एक ओर पृथ्वीराज सुकुमारन खानसार को जीतने के लिए भयंकर वॉर लड़ते हुए नजर आते हैं। वहीं, प्रभास अपने दोस्त को खालसार की गद्दी दिलाने के लिए के लिए दुश्मनों से लड़ते हुए दिख रहे हैं।

ट्रेलर में श्रुति हसन को भी दिखाया गया है। हालांकि उनका किरदार एक्शन करता हुआ नजर नहीं आ रहा है। ट्रेलर करीब 3 मिनट लंबा है, जिसमें खानसार शहर के साथ-साथ प्रभास के डायलॉग भी खूब दमदार नजर आ रहे हैं। प्रभास एक्शन और खून खराबा करते हुए नजर आ रहे हैं। प्रभास को वन-मैन आर्मी के रूप में दिखाया गया है। फिल्म की एडवांस बुकिंग भी कमाल कर रही है। यह फिल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में आएगी। इसका शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ से क्लैश होगा। ‘सालार’ हिंदी के साथ तमिल, मलयालम, तेलुगू, कन्नड़ भाषा में रिलीज की जाएगी।

salaar: part 1 – ceasefire,salaar: part 1 – ceasefire film,prabhas,shruti hassan,dunki,operation valentine,operation valentine movie,varun tej,manshi chiller

अगले साल इस दिन रिलीज होगी ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’

एक्टर वरुण तेज और साल 2017 की मिस वर्ल्ड खिताब की विजेता एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर इन दिनों अपनी फिल्म ‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ को लेकर लाइमलाइट में हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच मेकर्स ने आज सोमवार (18 दिसंबर) को फिल्म का टीजर जारी कर दिया। इसमें वरुण को दुश्मनों के खिलाफ लड़ाई जीतने के लिए वायु सेना के पायलटों की टीम का नेतृत्व करते दिखाया गया है। वे जान जोखिम में डालते नजर आए।

फिल्म की कहानी की बात करें तो ये हमारे वायु सेना के नायकों के अदम्य साहस और देश की रक्षा के लिए उनके सामने आने वाली चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती है। टीजर में वरुण-मानुषी के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री की भी झलक दिखती है। सच्ची घटनाओं से प्रेरित फिल्म देशभक्ति से लबरेज बेहतरीन मनोरंजन है। वरुण ने अर्जुन देव और मानुषी ने रडार अधिकारी की भूमिका निभाई है।

‘ऑपरेशन वेलेंटाइन’ का निर्माण सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस, संदीप मुड्डा की रेनेसां पिक्चर्स द्वारा किया गया है और गॉड ब्लेस एंटरटेनमेंट (वकील खान) और नंदकुमार अब्बिनेनी द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म से शक्ति प्रताप सिंह हाड़ा डायरेक्टर के रूप में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 16 फरवरी को तेलुगु और हिंदी में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम