न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ट्रायथलॉन आयरनमैन रेस में हिस्सा लेंगी सैयामी खेर, साथ में जारी रखेंगी सनी देओल की फिल्म की शूटिंग

इन दिनों सैयामी खेर की चर्चा जहाँ गदर-2 की सफलता के बाद फिर से निर्देशकों की पसन्द बने सन्नी देओल के साथ फिल्म को लेकर हो रही है, वहीं दूसरी ओर सैयामी खेर की चर्चा जर्मनी में ट्रायथलॉन आयरनमैन दौड़ को लेकर भी हो रही है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 31 Jul 2024 12:01:38

ट्रायथलॉन आयरनमैन रेस में हिस्सा लेंगी सैयामी खेर, साथ में जारी रखेंगी सनी देओल की फिल्म की शूटिंग

वर्ष 2023 में प्रदर्शित हुई ख्यातनाम निर्देशक आर.बाल्की की फिल्म घूमर में विकलांग क्रिकेटर की भूमिका और हाल ही में प्रदर्शित हुई निर्देशिका ताहिरा कश्यप की पहली फिल्म शर्माजी की बेटी में नजर आई सैयामी खेर इन दिनों दो बातों को लेकर फिल्म उद्योग में बहुत चर्चाओं में हैं। बहुत कम लोगों को ज्ञात होगा कि सैयामी खेर अभिनेत्री होने के साथ-साथ एक एथलीट भी हैं। वे देश-विदेश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रकार की दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेती रहती हैं।

इन दिनों सैयामी खेर की चर्चा जहाँ गदर-2 की सफलता के बाद फिर से निर्देशकों की पसन्द बने सन्नी देओल के साथ फिल्म को लेकर हो रही है, वहीं दूसरी ओर सैयामी खेर की चर्चा जर्मनी में ट्रायथलॉन आयरनमैन दौड़ को लेकर भी हो रही है। सैयामी खेर इस दौड़ प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 3.86 किमी तैराकी, 180.25 किमी बाइकिंग और 42.20 किमी मैराथन दौड़ पूरी करनी होती है।

सैयामी खेर इस दौड़ के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं, लेकिन इसके लिए उन्होंने अपनी फिल्म की शूटिंग से कोई छुट्‌टी नहीं ली है। वे समयबद्ध तरीके से इन दोनों कामों को पूरा कर रही हैं। गौरतलब है कि सन्नी देओल ने अपने छोटे भाई बॉबी देओल की तरह दक्षिण भारतीय फिल्म निर्माताओं के साथ काम करना शुरू कर दिया है। कुछ ही समय पूर्व उन्होंने दक्षिण भारत के ख्यातनाम बैनर मैत्रई फिल्म्स की गोपीचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जट्‌ट में काम करने की स्वीकृति दी, जिसमें उनके साथ सैयामी खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि सैयामी खेर पर इस फिल्म में कुछ एक्शन दृश्य भी फिल्माए जाएंगे।

अभिनेत्री ने हाल ही में एक बातचीत में कहा, 'एक अभिनेत्री और एक एथलीट दोनों के रूप में मुझे हमेशा अपनी सीमाओं से आगे बढ़ने का शौक रहा है। ट्रायथलॉन आयरनमैन दौड़ में भाग लेना मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। यह दौड़ दुनिया में सबसे अधिक मांग वाली शारीरिक चुनौतियों में से एक है। मैं इसमें अपना सब कुछ देने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं। '

saiyami kher,sunny deol jatt,ironman triathlon race

अपने साक्षात्कार में उन्होंने इस दौड़ को लेकर कहा, 'अपनी ट्रेनिंग के साथ अपने अभिनय करियर को संतुलित करना अविश्वसनीय रूप से फायदेमंद रहा है। मगर जैसे-जैसे दौड़ नजदीक आ रही है, मुझे यह सुनिश्चित करने के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है कि मैं पूरी तरह से तैयार हूं। मेरी टीम और प्रशंसकों का जबर्दस्त समर्थन रहा है और मैं इसके लिए आभारी हूं। मैं अपनी ट्रेनिंग पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं।'

घूमर और शर्माजी की बेटी दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर वो सफलता नहीं मिली, जिसकी वे हकदार थीं, लेकिन फिल्म समीक्षकों और उन दर्शकों ने जिन्होंने इन्हें देखा उन्होंने सैयामी खेर के अभिनय की बेहद प्रशंसा की। सैयामी खेर आने वाले दिनों में जहाँ सनी देओल के साथ एक्शन थ्रिलर जट्‌ट में नजर आएंगी वहीं वे दूसरी ओर निर्देशक नीरज पांडे की लोकप्रिय वेब सीरीज फिल्म स्पेशल ऑप्स में भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क