न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अपने 80वें जन्मदिन पर सायरा ने बताई दिलीप कुमार से जुड़ीं ये बातें, ध्वनि की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो का आज शुक्रवार (23 अगस्त) को जन्मदिन है। वह 80 साल की हो गईं। इस खास मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 23 Aug 2024 7:59:56

2 News : अपने 80वें जन्मदिन पर सायरा ने बताई दिलीप कुमार से जुड़ीं ये बातें, ध्वनि की फिल्म का ट्रेलर रिलीज

गुजरे जमाने की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो का आज शुक्रवार (23 अगस्त) को जन्मदिन है। वह 80 साल की हो गईं। इस खास मौके पर उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने दिवंगत पति महान अभिनेता दिलीप कुमार के साथ बिताए लम्हों को याद किया। सायरा ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। सायरा ने लिखा, “मुझे अब तक का सबसे कीमती तोहफा क्या मिला? दिलीप कुमार की ओर से एक दिल से की गई तारीफ जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी!

मेरे घर पर एक जादुई शाम को वे मेरे पास आए, मेरा हाथ थामा और कहा, तुम एक खूबसूरत लड़की बन गई हो। समय थम गया। मुझे नहीं पता था कि यह हमारी खूबसूरत प्रेम कहानी की शुरुआत थी। बड़े होते हुए, जन्मदिन हमेशा खास होते थे, मेरी दादी शमशाद वहीद खान, मेरी प्यारी मां परी चेहरा नसीम बानूजी और मेरे बड़े भाई सुल्तान के मार्गदर्शन से मिले भरपूर प्यार और समर्थन की बदौलत, मैं वो बन पाई जो मैं आज हूं। उसके लिए मैं हमेशा उनकी आभारी रहूंगी।

23 अगस्त 1966 को हमने मेरा जन्मदिन और हमारे नए घर का गृह प्रवेश किया, जिसे सोच-समझकर दिलीप साहब के घर के पास चुना और बनाया गया था। कई विकल्पों में से, हमने उनके करीब रहने के लिए ये जगह चुनी, उस वक्त हम नहीं जानते थे हम साथी बनने वाले हैं। उन्होंने मद्रास से फ्लाइट लेकर मुझे हैरान कर दिया और उनके शब्दों ने एक ऐसा बंधन जगाया जो जीवनभर रहेगा। एक फैन से लेकर समर्पित पत्नी तक, मुझे इस अविश्वसनीय इंसान के कई पहलुओं का अनुभव करने का सौभाग्य मिला है।

उनकी सादगीपूर्ण शान और दयालुता ने मेरे दिल को ऐसे तरीके से छुआ है, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था। आज जब मैं एक और जन्मदिन मना रही हूं, तो मैं लोगों के प्यार और कृतज्ञता से अभिभूत हूं, जिन्होंने मुझ पर प्यार लुटाया है। फिर भी, खुशी के बीच, मेरा दिल उस व्यक्ति के लिए तरसता है, जिसने हर दिन को त्योहार जैसा महसूस कराया - दिलीप साहब। मैं चाहती हूं कि वो मेरा हाथ थामें, मुझे देखकर मुस्कुराएं और इस दिन को यादगार बनाएं। हालांकि वे शारीरिक रूप से मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनका प्यार और विरासत मेरे दिल में जिंदा है।

मैं हमारे साथ बिताए समय के लिए आभारी हूं और हमने जो यादें बनाई हैं, उन्हें संजोकर रखती हूं। इस जन्मदिन पर, मैं अपने इंस्टाग्राम पेज के जरिए आप सभी के साथ अपने प्यार की कहानियां शेयर करके उन्हें हमेशा के लिए जिंदा रख रही हूं।” उल्लेखनीय है कि सायरा अक्सर दिलीप से जुड़ी यादें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सायरा-दिलीप की शादी 1966 में हुई थी। ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर दिलीप कुमार ने 3 साल पहले 98 साल की उम्र में दुनिया से विदाई ले ली थी।

सिंगर ध्वनि भानुशाली 'कहां शुरू कहां खत्म' से बॉलीवुड में कर रही हैं डेब्यू

मशहूर गायिका ध्वनि भानुशाली बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह 'कहां शुरू कहां खत्म' फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रही हैं। आज शुक्रवार (23 अगस्त) को फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ट्रेलर में कॉमेडी का भरपूर डोज है। फिल्म की कहानी शादी के इर्द-गिर्द घूमती है। ध्वनि के अपोजिट हीरो आशिम गुलाटी हैं। डायरेक्शन की कमान सौरभ दासगुप्ता ने संभाली है।

ट्रेलर में ध्वनि को मंडप से भागी हुई दुल्हन और आशिम को शादी तोड़ने वाले के रूप में दिखाया गया है। कहानी एक दिलचस्प मोड़ लेती है, जब आशिम के घर वाले ध्वनि को बहू मान लेते हैं और उन्हें अरेंज मैरिज के बंधन में बंधकर रहना पड़ता है। इसके बाद उनकी अरेंज्ड एक्सीडेंटल लव स्टोरी शुरू होती है। ध्वनि ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा, “शादी से बचना आसान है, लेकिन प्यार से बचना? असंभव। कहां शुरू कहां खत्म का ट्रेलर अभी रिलीज हो गया। 20 सितंबर को सिनेमाघरों में फिल्म देखें।”

फिल्म में सुप्रिया पिलगांवकर, राकेश बेदी, सोनाली सचदेव, राजेश शर्मा, अखिलेंद्र मिश्रा, चितरंजन त्रिपाठी, विक्रम कोचर, हिमांशु कोहली और विकास वर्मा भी हैं। भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और कठपुतली क्रिएशन्स प्रोडक्शन की इस फिल्म का निर्माण विनोद भानुशाली, लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और कमलेश भानुशाली ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री