न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सायरा ने शादी की सालगिरह पर दिलीप कुमार से जुड़ी ये बातें की शेयर, परिणीति का यह वीडियो वायरल

वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पति दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार से जुड़ी यादें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 6:21:53

2 News : सायरा ने शादी की सालगिरह पर दिलीप कुमार से जुड़ी ये बातें की शेयर, परिणीति का यह वीडियो वायरल

वेटरन एक्ट्रेस सायरा बानो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने दिवंगत पति दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार से जुड़ी यादें फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। सायरा और ट्रेजडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की शादी को आज बुधवार (11 अक्टूबर) को 57 साल हो चुके हैं। सायरा ने इस मौके पर खुद की ‘सिंड्रेला लव स्टोरी’ की झलक शेयर की और उसके साथ एक खास नोट भी लिखा। सायरा ने निकाह का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया।

सायरा ने कैप्शन में लिखा- “आज 11 अक्टूबर को हमारी शादी की सालगिरह है। ऐसे में मैं उन फैंस और दोस्तों को थैंक्यू कहने के लिए ये लिख रही हूं, जिन्होंने हमेशा सोच-समझकर दिलीप साहब और मेरे इस जादुई दिन की यादें मुझे भेजीं। लोगों ने अक्सर मुझसे पूछा है...दिलीप कुमार साहब...'शहंशाह' से शादी करना कैसा था और मैंने हमेशा उनसे कहा, ऐसा महसूस हुआ जैसे बिना कड़ी मेहनत किए एक सिंहासन पाया।

ये सच में एक सिंड्रेला कहानी है। ऐसा हर दिन नहीं होता कि एक लड़की इतनी खुशकिस्मत हो कि उसकी शादी उसके सपनों के राजकुमार से हो जाए। इसे बयां करना काफी मुश्किल है क्योंकि उनके साथ मेरा जीवन बताने के लिए एक नहीं बल्कि कई पन्ने या फिर एक किताब लगेगी। वो एक महान इंसान थे, आप कभी भी उनके दुखी नहीं हो सकते थे। वो तो एक ऐसी किताब है जिसे आप कभी भी पढ़ना बंद नहीं कर सकते।

फिल्मों के अलावा उनकी रुचि उर्दू और फारसी कविता, मानव विज्ञान, अंतरराष्ट्रीय मामले, वनस्पति विज्ञान, खेल जैसी चीजों में भी खूब थी। साहब ना सिर्फ मेरे लिए, बल्कि उन सभी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक रहे हैं, जिन्होंने अपने जीवन में आगे कदम बढ़ाया है। दिलीप साहब हमेशा के लिए हैं। अल्लाह उन्हें हमेशा अपने प्यार में रखे...आमीन..”

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं परिणीति, पैपराजी ने पूछा सवाल...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 24 सितंबर को राजस्थान के उदयपुर में करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद उन्होंने वहां एक रिसेप्शन भी आयोजित किया था। परिणीति तब से ही वेडिंग तस्वीरों के कारण सुर्खियों में हैं। इस बीच परिणीति मंगलवार (10 अक्टूबर) की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। इस दौरान परिणीति ब्लैक सूट में नजर आईं।उनकी मांग में सिंदूर और पिंक चूड़े ने सबका ध्यान खींचा।

परिणीति जब एयरपोर्ट से बाहर निकल रही थीं, तो पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और तस्वीरें खींचने के साथ वीडियो बनाने लगे। पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में परिणीति कार की ओर बढ़ती दिख रही हैं तब पैपराजी उनसे पूछते हैं, "जीजू कैसे हैं हमारे" इस पर परिणीति शरमाते हुए बोलीं, "बिल्कुल ठीक हैं।" परिणीति कार में कदम रखने से पहले पैपराजी को धन्यवाद देती भी दिखीं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। उल्लेखनीय है कि परिणीति की शादी की अलग-अलग रस्मों की फोटो और वीडियो खूब वायरल हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार