न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सायरा ने कहा-हमारा बेटा बिल्कुल शाहरुख जैसा होता, वीडियो किया शेयर, सिद्धार्थ-कियारा ने साथ-साथ की शूटिंग

दिवंगत दिग्गज अभिनेता और ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो सोशल मीडिया पर एक्टिव...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Sep 2023 8:00:10

सायरा ने कहा-हमारा बेटा बिल्कुल शाहरुख जैसा होता, वीडियो किया शेयर, सिद्धार्थ-कियारा ने साथ-साथ की शूटिंग

दिवंगत दिग्गज अभिनेता और ट्रेजेडी किंग के नाम से मशहूर दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। सायरा ने जुलाई में ही यह प्लेटफॉर्म जॉइन किया था। वह अक्सर दिलीप कुमार से जुड़ी यादें शेयर करती हैं। सायरा ने आज रविवार को एक वीडियो पोस्ट किया और बताया कि शाहरुख खान के साथ पहली मुलाकात किस तरह हुई थी। वीडियो में दिलीप कुमार, शाहरुख खान और रवि किशन हैं।

इसमें दिलीप कुमार ने ‘मुगल-ए-आजम’ फिल्म के एक बड़े पोस्टर पर साइन किया। शाहरुख बताते हैं कि उन्हें किसी ने इस फिल्म का ओरिजनल पोस्टर इस शर्त पर दिया कि वह इस पर दिलीप कुमार के साइन लेंगे। सायरा ने पोस्ट में लिखा, 'पहली बार मैंने शाहरुख को तब देखा था जब कई सितारे एक समारोह के लिए मिले थे। वह शर्मीले थे और झिझक रहे थे। मैंने देखा कि वह बिल्कुल मेरे शहंशाह दिलीप साहब की तरह दिखते थे।

मैंने कहा कि अगर मेरा बेटा होता तो वह भी उनके जैसा ही होता। उनके साथ मुलाकात की एक और याद है। आशीर्वाद मांगते हुए उन्होंने मेरे सामने सिर झुकाया था। जैसे ही मैंने उनके सिर पर हाथ रखा और उनके बालों पर उंगलियां फिराईं मैं ये कहे बिना नहीं रह सकी कि वह दिलीप साहब से कितने मिलते-जुलते हैं। उस दिन के बाद से जब भी शाहरुख और मैं मिले उन्होंने हमेशा अपना सिर नीचे कर लिया जिससे मुझे आशीर्वाद देने का मौका मिला।

एक बार मैं उनके बालों में अपना हाथ फेरना भूल गई तो उसके बाद शाहरुख ने यह कहते हुए अपना सिर नीचे कर लिया और कहा, आज आपने मेरे बालों पर हाथ नहीं फेरा। फिर मैंने प्यार से उनके बालों में उंगलियां फिराईं। शाहरुख एक कमाल के अभिनेता होने के साथ-साथ बहुत स्वीट और अच्छे संस्कारों वाले हैं। वे अक्सर हमारे घर पर होने वाले कई आयोजनों पर उपस्थित रहे। एक बार मेरी कंपनी का स्पेशल इवेंट था और मैं चाहती थी शाहरुख एक इंटरव्यू दें।

शाहरुख का बिजी शेड्यूल था और उनका आना असंभव लग रहा था। फिर भी मेरी ओर से एक मैसेज मिलते ही एक घंटे के भीतर वह मेरे घर के दरवाजे पर थे। 7 जुलाई को जब दिलीप साहब मेरी आवाज सुनकर गहरी नींद में सो गए, वह मुझे अकेला छोड़ गए तब शाहरुख सांत्वना देने के लिए मौजूद थे। दिलीप कुमार के प्रति उनका प्यार अनमोल था। वह वहां सबसे पहले आने वाले लोगों में थे। वह मुगल-ए-आजम पोस्टर पर साहब का साइन लेने घर पहुंचे। मुझे यकीन है कि यह उनके निजी थिएटर में रखा गया है। यह सिनेमा के दिग्गजों के प्रति उनका सम्मान दिखाता है।’

सिद्धार्थ-कियारा ने हाथ में हाथ डाले पैपराजी से खिंचवाए फोटो

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की स्टार जोड़ी इस साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधी थी। साल 2021 में आई सुपरहिट मूवी ‘शेरशाह’ की शूटिंग के दौरान उन्हें प्यार हुआ था। शनिवार (9 सितंबर) रात इस जोड़ी को मुंबई में एक साथ देखा गया, जहां वे एक प्रोजेक्ट के लिए एक साथ शूटिंग कर रहे थे।

शूटिंग खत्म करने के बाद दोनों साथ में हाथ में हाथ डाले पैपराजी से फोटो खिंचवाते नजर आए। इसके बाद दोनों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ये जोड़ी सफेद टी-शर्ट में ट्विनिंग करती नजर आई। सिद्धार्थ ने शर्ट को नीली ट्रैक पैंट और सफेद स्नीकर्स के साथ पेयर किया था। दूसरी ओर, कियारा ने शर्ट को हल्की नीले रंग की धारीदार डैनिम के साथ पहना था। उन्होंने इस लुक को बिल्कुल कैजुअल रखा था।

सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे अगली फिल्म ‘योद्धा’ में एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। साथ ही सिद्धार्थ ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ के साथ ओटीटी डेब्यू भी करने वाले हैं। फिल्म दिवाली सीजन में आएगी। कियारा की बात करें तो वह तेलुगु फिल्म गेम चेंजर से साउथ इंडस्ट्री में वापसी करेंगी। इसमें कियारा के साथ रामचरण हैं। फिल्म जनवरी 2024 में रिलीज हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार