न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ ने बताया रानी के साथ किसिंग सीन का किस्सा, ‘वेलकम टू द जंगल’ में हुई इस दिग्गज की एंट्री

यशराज फिल्म्स (YRF) की मूवी 'हम तुम' को मंगलवार (28 मई) को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 29 May 2024 8:21:56

2 News : सैफ ने बताया रानी के साथ किसिंग सीन का किस्सा, ‘वेलकम टू द जंगल’ में हुई इस दिग्गज की एंट्री

यशराज फिल्म्स (YRF) की मूवी 'हम तुम' को मंगलवार (28 मई) को 20 साल पूरे हो गए हैं। इसमें सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिकाएं थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था। अब सैफ ने फिल्म के शूट के वक्त का मजेदार किस्सा बताया है। सैफ ने टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म में उनका और रानी का जो किसिंग सीन था, उसे करने में एक्ट्रेस हिचकिचा रही थीं।

सैफ ने कहा कि रानी के पति फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा एक प्रॉपर किसिंग सीन चाहते थे। हालांकि रानी वो सीन करने में बहुत नर्वस थीं। रानी ने मुझे किसिंग सीन करने के लिए मना करने को भी कहा था। हम अब भी इस बात पर हंसते हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले यशराज फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया था। इसमें सैफ ने रानी के साथ उस किसिंग सीन को सिनेमा के इतिहास की सबसे खराब किस बताया था।

रानी, सैफ से पूछती हैं, "क्या आपको याद है हम किसिंग शॉट करने से कितने डरे हुए थे?" सैफ ने जवाब दिया, “मुझे याद है कि आप किसिंग शॉट देने से कितने डरी हुई थीं।” सैफ आगे कहते हैं कि उस दिन मैं सेट पर पहुंचा, और रानी उस दिन मेरे साथ बहुत अच्छा व्यवहार कर रही थीं, पूछ रही थीं कि मैं कैसा हूं? ड्राइव कैसी रही? क्या हो रहा है? सैफ ने कहा कि रानी अच्छा व्यवहार कर रही थी क्योंकि वह सीन करने से पीछे हटना चाहती थीं और वो मुझे इस चीज के लिए कनविंस करना चाहती थीं कि मैं किसिंग सीन करने से मना कर दूं।

saif ali khan,actor saif ali khan,rani mukerjee,saif rani,saif rani kissing scene,hum tum movie,yash raj films,suniel shetty,welcome to the jungle movie,sanjay dutt

संजय दत्त के जाने के बाद ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म का हिस्सा बने सुनील शेट्टी

सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी 'वेलकम' के तीसरे भाग 'वेलकम 3' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे है। जब से डायरेक्टर अनीस बज्मी की 'वेलकम टू द जंगल' की घोषणा हुई है, फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। हाल ही खबर आई थी कि इस मल्टीस्टारर फिल्म से संजय दत्त ने बिजी शेड्यूल के चलते किनारा कर लिया है, जबकि वे 15 दिन की शूटिंग कर चुके थे। अब इस फिल्म को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है।

दरअसल, बॉलीवुड में अन्ना के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील एक 'डॉन' के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि यह डॉन खतरनाक नहीं बल्कि प्यारा होगा। सुनील कॉमेडी का तड़का लगाते नजर आएंगे। सुनील काफी उत्सुक हैं क्योंकि वे एक बार फिर अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ काम करने वाले हैं। यह तिकड़ी ‘हेरा फेरी’ फिल्म के दोनों पार्ट में धमाल मचा चुकी है।

'वेलकम टू द जंगल' में जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, कृष्णा अभिषेक, राजपाल यादव, कीकू शारदा, आफताब शिवदासानी, तुषार कपूर, दिशा पटानी, रवीना टंडन, जैकलीन फर्नांडिस और लारा दत्ता भी हैं। 'वेलकम' साल 2007 और 'वेलकम बैक' 2015 में आई थी। इन दोनों का डायरेक्शन भी अनीस बज्मी ने किया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका