न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इंस्टाग्राम पर है सैफ का सीक्रेट अकाउंट, बताया यह कारण, इस फिल्म ने बदल दी परिणीति की जिंदगी

एक्टर सैफ अली खान 90 के दशक की शुरुआत से अब तक फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग और संवाद अदायगी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Jun 2024 7:52:27

2 News : इंस्टाग्राम पर है सैफ का सीक्रेट अकाउंट, बताया यह कारण, इस फिल्म ने बदल दी परिणीति की जिंदगी

एक्टर सैफ अली खान 90 के दशक की शुरुआत से अब तक फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी एक्टिंग और संवाद अदायगी की खास शैली लोगों को खूब पसंद आती है। सैफ अब तक कई प्रकार की भूमिकाओं में खुद को साबित कर चुके हैं। सैफ के इंस्टाग्राम पर नहीं होने से फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। वर्ल्ड सोशल मीडिया डे पर अब सैफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। सैफ ने बताया है कि वो भी सोशल मीडिया पर हैं।

सैफ ने एक इंटरव्यू में कहा कि मेरे फोन में इंस्टाग्राम App है और इतना ही नहीं मेरा एक सीक्रेट अकाउंट भी है। मैं कभी-कभी इंस्टाग्राम स्क्रॉल करता हूं लेकिन इसे ज्यादा एन्जॉय नहीं करता। थोड़ी देर इंस्टाग्राम चलाने के बाद मैं हमेशा यही सोचता हूं कि अब मैं पक्का इसे डिलीट कर दूंगा। हालांकि मैं इसे कभी डिलीट नहीं कर पाता। सैफ ने इस सवाल का जवाब भी दिया कि वो सोशल मीडिया चोरी-छिपे क्यों चला रहे हैं?

दरअसल सैफ ऐसे हालातों में नहीं फंसना चाहते जहां वो किसी और के लिए कुछ पोस्ट कर रहे हों। अगर वो सोशल मीडिया पर होंगे तो उन्हें दूसरे लोगों के लिए भी कुछ चीजों को प्रमोट करना पड़ेगा। ये सभी चीजें उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। सैफ ने कहा कि मैं इंस्टाग्राम पर तो हूं लेकिन इसकी लत नहीं लगाना चाहता। हो सकता है कि फैंस को जल्द ही मेरा ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट भी देखने को मिले।

saif ali khan,actor saif ali khan,saif instgram,saif secret account,saif social media,parineeti chopra,actress parineeti chopra,amar singh chamkila movie

परिणीति चोपड़ा को ‘अमर सिंह चमकीला’ के बाद मिल रहे हैं कई फिल्मों के ऑफर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने इस साल ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में कमाल की एक्टिंग की थी। उनके साथ एक्टर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का डायरेक्शन इम्तियाज अली ने किया था। दर्शकों ने फिल्म काफी पसंद की। फिल्म ने परिणीति की जिंदगी पर भी असर डाला है। अब उन्हें कई डायरेक्टर के फोन आ रहे हैं।

परिणीति ने कहा कि लोगों ने मेरे लिए ये लाइन कही, इसलिए मैंने इसे लिखा-आत्मविश्वास हमेशा बना रहा, कभी खोया नहीं, एक कलाकार खुद से ये नहीं कह सकता कि मैं वापस आ गई हूं। लोग मुझे इसका भरोसा दिलाते हैं। मैंने सिर झुकाकर उस भरोसे का सम्मान किया है। यह एक दिलचस्प टाइटल है जिससे मेरे चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। मैं एक पेशे में हूं। ऑडियंस ने ये मेरे लिए दिया है।

इसका मतलब है कि उन्होंने पहले मेरा 1.0 वर्जन देखा था, अब वे 2.0 देख रहे हैं। जाहिर है उन्होंने मुझमें कुछ बदलाव देखे हैं। उम्मीद है कि मैं भविष्य में भी अच्छी फिल्में करूंगी। ऑडियंस से मेरा कमाल का रिश्ता है, जब अच्छा नहीं करती तो उनसे डांट पड़ती है। वे मुझे साफ-साफ बता देते हैं कि उन्हें फिल्मों में मुझसे क्या चाहिए। बता दें परिणीति की पिछले साल सितंबर में आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ शादी हुई थी, जो खूब सुर्खियों में रही।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क