न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : फ्रेक्चर के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुए सैफ ने दी हेल्थ अपडेट, उर्फी पर भी चढ़ा राम मंदिर का खुमार, वीडियो...

एक्टर सैफ अली खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्हें फैंस का अथाह प्यार मिलता है। हालांकि आज का दिन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 8:21:00

2 News : फ्रेक्चर के चलते हॉस्पिटल में भर्ती हुए सैफ ने दी हेल्थ अपडेट, उर्फी पर भी चढ़ा राम मंदिर का खुमार, वीडियो...

एक्टर सैफ अली खान तीन दशक से भी ज्यादा समय से बॉलीवुड में एक्टिव हैं। उन्हें फैंस का अथाह प्यार मिलता है। हालांकि आज का दिन उनके फैंस के लिए बुरी खबर लेकर आया। दरअसल सैफ को सोमवार (22 जनवरी) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया जा रहा है कि सैफ के कंधे और घुटने में फ्रेक्चर के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। उनकी पत्नी एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी अस्पताल में मौजूद थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सैफ को ये चोटें ‘देवरा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान आई थी।

इसमें जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर भी हैं। इस बीच सैफ ने खुद की हेल्थ को लेकर अपडेट दी है। सर्जरी के बाद सैफ ने एक बयान जारी कर कहा, "ये चोट और उसके लिए हुई सर्जरी हमारे काम की वजह से होने वाली चोट का हिस्सा है। मेरी सर्जरी अच्छे से हो गई है, मैं खुश हूं कि मुझे इतने अच्छे सर्जन मिले। सभी वेल-विशर्स को उनके प्यार और चिंता के लिए शुक्रिया।" ऐसा पहली बार नहीं है, जब सैफ शूटिंग के दौरान घायल हुए हो।

इससे पहले एक बार उन्हें मुंह पर चोट लगी थी, जिसके चलते उन्हें 100 टांके लगे थे। ऐसे ही एक दफा उनकी आंख में चोट लग गई थी। सैफ की मां एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने ‘कॉफी विद करण’ शो में बताया था कि सैफ एक बार अपने चचेरे भाई के साथ तीरंदाजी का अभ्यास कर रहे थे, तब तीर उनकी आंख में लगा। उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। इसी तरह फिल्म ‘रंगून’ की शूटिंग के दौरान सैफ के अंगूठे में चोट लगी थी, जिसकी सर्जरी हुई थी।

उर्फी जावेद ने घर में कराया हवन, शेयर किया वीडियो

आज सोमवार (22 जनवरी) का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। अयोध्या के पावन धाम में सैकड़ों सालों के इंतजार के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई। इससे देशवासी गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। देश के हर कोने में दीपावली की जैसे धूमधाम से जश्न मनाया जा रहा है। जहां हर घर में दीपक जल रहे हैं, वहीं जमकर पटाखों का धूम-धड़ाका भी हो रहा है। इस बीच बिग बॉस ओटीटी 1 में हिस्सा लेने के बाद से चर्चाओं में आईं उर्फी जावेद पर भी इस भक्तिमय वातावरण का असर देखने को मिला।

अपने उल-जुलूल और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए मशहूर उर्फी ने इस विशेष दिन पर मुंबई में अपने घर पर हवन आयोजित किया। उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वह अपने फ्लैट पर हवन करती नजर आ रही हैं। इस मौके पर वह शरारा सूट में दिखीं। बैकग्राउंड में ‘राम आएंगे’ गाना सुन रहा है। उर्फी ने कैप्शन में लिखा, “जश्न मना रहे सभी लोगों को बधाई!.” सोशल मीडिया यूजर्स उर्फी की इस पहल की तारीफ करते हुए कह रहे हैं कि उर्फी की जैसे हर धर्म का सम्मान करना चाहिए। हालांकि कुछ लोग उन्हें मुस्लिम होने के बावजूद हिंदुओं की जैसे पूजा करने पर ट्रोल कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम