न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

करीना कपूर के साथ सैफ अली खान का फोटोशूट देख भड़क गई थीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, इन्होंने शेयर किया किस्सा

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ी में से एक है। फैंस दोनों पर बेशुमार प्यार न्यौछावर करते हैं। जब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jan 2024 11:04:58

करीना कपूर के साथ सैफ अली खान का फोटोशूट देख भड़क गई थीं उनकी एक्स गर्लफ्रेंड, इन्होंने शेयर किया किस्सा

करीना कपूर और सैफ अली खान बॉलीवुड की मोस्ट लवेबल जोड़ी में से एक है। फैंस दोनों पर बेशुमार प्यार न्यौछावर करते हैं। जब भी काम से फुर्सत मिलती है वे क्वालिटी टाइम बिताने के लिए अपने दोनों बेटों के साथ वेकेशन पर निकल पड़ते हैं। साल 2012 में विवाह बंधन में बंधने से पहले इस कपल ने कई साल तक डेट किया था। उनकी असल केमिस्ट्री की शुरुआत एक फोटोशूट के दौरान हुई थी।

हाल ही स्टार फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में ‘सैफीना’ को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए। डब्बू ने बताया कि सैफ और करीना ने साल 2005 में उनके लिए एक रोमांटिक फोटोशूट किया था। उस दौरान वे दोनों ही अलग-अलग लोगों को डेट कर रहे थे, लेकिन तब भी उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री थी। उन दोनों को देख सैफ की गर्लफ्रेंड रहीं इटालियन मॉडल रोजा कैटलानो काफी नाराज हो गई थीं।

रोजा शूट के समय वहीं थीं। वह इतने गुस्से में आ गई थीं कि मुझ पर ही भड़क उठीं। रोजा ने बोला था, “क्या है ये शूट? ये शूट क्यों हो रहा है? ये दोनों अभी कोई फिल्म भी नहीं कर रहे हैं तो ये शूट क्यों हो रहा है?” मुझे याद है कि सैफ-करीना का शूट एक मैगजीन के कवर शूट के लिए हो रहा था। सैफ और करीना के रिलेशनशिप के ऑफिशियल होने के बाद मैंने उन्हें वही फोटो फ्रेम कराकर गिफ्ट की थी।

saif ali khan,rosa catalano,Kareena Kapoor Khan,saif kareena,italian model rosa catalano,dabboo ratnani,photographer dabboo ratnani,omkara,tashan

शादी से पहले सैफ-करीना ने साथ की थी दो फिल्में, लेकिन...

बता दें कि कपल के बारे में अक्सर कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात फिल्म ‘टशन’ के सेट पर हुई थी। फिल्म में भले ही करीना, अक्षय कुमार के अपोजिट थीं, लेकिन ऑफ स्क्रीन मामला कुछ और ही था। इस फिल्म में साथ काम करने के दौरान ही सैफ और करीना के रोमांस की शुरुआत हुई थी।

इससे पहले सैफ और करीना ने ‘ओमकारा’ में भी साथ काम किया था, लेकिन उसमें भी दोनों एक-दूसरे के अपोजिट नहीं थे और न ही इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे से कोई खास बातचीत की थी। करीना को डेट करने से पहले सैफ, रोजा के साथ रिलेशनशिप में थे। सैफ ने साल 1991 में एक्ट्रेस अमृता सिंह से शादी की थी लेकिन फिर साल 2004 में दोनों अलग हो गए थे। सैफ की 8 साल बाद करीना से शादी हुई। साल 2016 में करीना ने तैमूर और फिर साल 2021 में जेह को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम