न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ अली खान की इस फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, विक्रांत मैसी की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का गाना रिलीज

एक्टर सैफ अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। सैफ फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। रोमांटिक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 04 Jun 2024 8:37:25

2 News : सैफ अली खान की इस फिल्म की शूटिंग हुई पूरी, विक्रांत मैसी की फिल्म ‘ब्लैकआउट’ का गाना रिलीज

एक्टर सैफ अली खान को फिल्म इंडस्ट्री में तीन दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। सैफ फैंस के दिलों में खास जगह बना चुके हैं। रोमांटिक हीरो के रूप में करिअर शुरू करने वाले सैफ अब तक लगभग हर जोनर की फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल सैफ से जुड़ी खबर ये है कि उन्होंने अपनी आगामी फिल्म ‘ज्वेल थीफ : द रेड सन’ की शूटिंग पूरी कर ली है। फिल्ममेकर सिद्धार्थ आनंद ने हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से टीम के साथ तस्वीरें शेयर की है जो वायरल हो रही हैं।

कुणाल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शूट के रैपअप होने की घोषणा की। तस्वीरों में सैफ एक्ट्रेस निकिता दत्ता, डायरेक्टर रॉबी ग्रेवाल और अन्य लोगों के साथ नजर आ रहे हैं। कुणाल ने मजेदार कैप्शन भी लिखा है। कुणाल ने लिखा, “मैं सबसे सीनियर एक्टर हूं इसलिए मुझे लगता है कि मुझे ही इसकी घोषणा करनी चाहिए। शूट रैप अप हो गया है। लेकिन मैं डायरेक्टर हूं और 'लेडीज फर्स्ट' का क्या हुआ! ठीक है चलो सब लोग समझौता कर लें और एक ग्रुप फोटो लें! या इससे भी बेहतर, चलो पूरी यूनिट को एक साथ बुलाएं और कहें कि शूटिंग खत्म हो गई!”

उल्लेखनीय है कि फिल्म का निर्माण सिद्धार्थ और ममता आनंद अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत कर रहे हैं। सिद्धार्थ 'पठान' और 'फाइटर' जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। दूसरी ओर, सैफ व सिद्धार्थ इससे पहले 'सलाम नमस्ते' और 'ता रा रम पम' में साथ काम कर चुके हैं। ‘ज्वेल थीफ’ में जयदीप अहलावत भी हैं। यह OTT पर रिलीज होगी।

विक्रांत मैसी की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ इस दिन होगी रिलीज

फिल्म ’12वीं फेल’ से एक्टर विक्रांत मैसी का सितारा चमक गया। अब उनके पास बेशुमार ऑफर है। फिलहाल उनकी कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘ब्लैकआउट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का पहला गाना आज मंगलवार (4 जून) को जारी कर दिया गया है। गाने में विक्रांत का लुक भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि वे कैसे दिखने वाले हैं। विक्रांत ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज हुए सॉन्ग को लेकर पोस्ट शेयर की है।

विक्रांत ने कैप्शन में लिखा, “फिल्म का नया हिट गाना ‘क्या हुआ’ रिलीज हो गया है…क्या आपने इसे सुना…” 2 मिनट 39 सैकंड के इस गाने में विक्रांत काफी परेशान और गुस्से में दिख रहे हैं। वे गोलियां चला रहे हैं। गाने में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, एक्ट्रेस मौनी रॉय और अनंत जोशी भी नजर आए। गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने आवाज दी है। फिल्म में विक्रांत एक क्राइम रिपोर्टर बने हैं। फिल्म का डायरेक्शन देवांग शशिन भावसार ने किया है।

करण सोनावणे और सौरभ घाडगे भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म ‘ब्लैकआउट’ 7 जून को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफार्म जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। ब्लैकआउट' के बाद विक्रांत 'द साबरमती रिपोर्ट' में नजर आएंगे, जिसकी कहानी 2002 की गोधरा ट्रेन जलने की घटना पर आधारित है। फिल्म 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क