न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सैफ की न हुई घुटने की सर्जरी न टूटी पीठ, बताई हकीकत, अब यह स्टार भी बना ‘12वीं फेल’ फिल्म का फैन

बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ सैफ अली खान को सोमवार (22 जनवरी) को अचानक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 23 Jan 2024 8:14:36

2 News : सैफ की न हुई घुटने की सर्जरी न टूटी पीठ, बताई हकीकत, अब यह स्टार भी बना ‘12वीं फेल’ फिल्म का फैन

बॉलीवुड के ‘छोटे नवाब’ सैफ अली खान को सोमवार (22 जनवरी) को अचानक मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरें थीं कि सैफ के घुटने में फ्रेक्चर और कंधे पर चोट आई थी जिसके चलते वे हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। अब सैफ के फैंस के लिए एक राहत की खबर सामने आई है। सैफ अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौट आए हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सैफ को पत्नी करीना कपूर खान के साथ घर लौटते हुए देखा जा सकता है।

उनके कंधे पर बैंडेज बंधा हुआ है। सैफ डेनिम जींस और ब्लू टी शर्ट के साथ सनग्लासेस लगाए दिख रहे हैं। सैफ पैपराजी को हाथ हिलाकर हेल्थ अपडेट देते हुए 'सब ठीक है' बोल रहे हैं। सैफ ने फैंस को उनके लिए प्रार्थना करने पर शुक्रिया अदा किया। रिपोर्टों में कहा गया था कि सैफ घुटने की सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे, लेकिन अब उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया। सैफ ने 'जूम' को दिए इंटरव्यू में कहा, “न मेरी घुटने की सर्जरी हुई है और न ही मेरी पीठ टूटी है। इन बातों को बहुत खींचा जा रहा है।

मुझे ट्राइसेप पर चोट लगी थी। मुझे लंबे समय से इसमें दर्द हो रहा था। कभी कम और कभी ज्यादा होता था... लेकिन कभी-कभी दर्द बर्दाश्त के बाहर भी हो जाता था। फिल्म 'देवरा' के एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय मैं बुरी तरह चोटिल हो गया था। इसके बाद धीरे-धीरे आर्म पर दर्द बढ़ता चला गया। इसके बाद मैंने हाथ की MRI करवाई। डॉक्टर्स ने मुझे शूटिंग न करने की सलाह दी थी। मैंने कमिटमेंट के चलते 'देवरा' के डायलॉग्स वाले सीन शूट किए। इसके बाद मैं छुट्टी पर था और ट्राइसेप्स की सर्जरी करवाई।

saif ali khan,actor saif ali khan,saif hospital,saif injury,saif tricep surgery,Kareena Kapoor Khan,varun dhawan,12th fail movie,vikrant massey

वरुण धवन ने पोस्टर शेयर कर ‘12वीं फेल’ व विक्रांत मैसी की तारीफ में लिखी यह बात

दिग्गज फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा की ‘12वीं फेल’ पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, लेकिन अभी तक सुर्खियां बटोर रही है। इसकी प्रेरणादायक कहानी और विक्रांत मैसी की एक्टिंग को लेकर सबकी एक ही राय है और वो है ‘लाजवाब’। यह आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा की सच्ची कहानी बताती है। फिल्म को आम और खास सबका प्यार मिल रहा है।

कई मशहूर हस्तियां इसकी तारीफ कर चुकी हैं और अब इस लिस्ट में एक्टर वरुण धवन का नाम भी जुड़ गया है। वरुण ने इंस्टाग्राम पर ‘12वीं फेल’ का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें विक्रांत, मेधा शंकर और अंशुमान पुष्कर दिख रहे हैं।

वरुण ने लिखा, “यह फिल्म उन सबसे खूबसूरत फिल्मों में से एक है, जो मैंने लंबे समय में देखी है, इसके लिए धन्यवाद... @मेधाशंकर @vidhuvinodchoprafilms @vikantmassey क्या बात है यार, एक क्लैप इमोजी के साथ।'' इससे पहले आलिया भट्ट, विक्की कौशल सहित कई कलाकार फिल्म की प्रशंसा कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम