न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही हैं साई पल्लवी!, ‘जब तक है जान’ के इस डायलॉग पर भड़के जावेद अख्तर

साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी पिछले काफी समय से ‘रामायण’ फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें साई को ‘सीता माता’ का...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Jul 2024 7:07:41

2 News : शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही हैं साई पल्लवी!, ‘जब तक है जान’ के इस डायलॉग पर भड़के जावेद अख्तर

साउथ इंडियन एक्ट्रेस साई पल्लवी (32) पिछले काफी समय से ‘रामायण’ फिल्म को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इसमें साई को ‘सीता माता’ का रोल निभाने का मौका मिलेगा। उनके अपोजिट रणबीर कपूर हैं, जिन्हें श्रीराम की भूमिका निभाते देखा जाएगा। पिछले दिनों साई और रणबीर की फिल्म के सेट से तस्वीरें भी वायरल हुई थीं। बहरहाल साई अपनी पर्सनल लाइफ के कारण भी चर्चाओं में आ गई हैं।

कहा जा रहा है कि साई एक शादीशुदा एक्टर को डेट कर रही हैं। ना सिर्फ वो शादीशुदा है बल्कि उनके दो बच्चे भी हैं। सिने जोश की रिपोर्ट के अनुसार साई के इस अफेयर ने सभी को चौंका दिया है। फैंस इससे हैरान हैं। साई की तरफ से अभी तक इस खबर को लेकर किसी तरह की कोई रिएक्शन सामने नहीं आई है। ऐसा पहली बार नहीं जब साई की पर्सनल लाइफ खबरों में हैं। इससे पहले भी उनके अफेयर को लेकर खबरें सोशल मीडिया पर वायरल थीं।

साई के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इन दिनों वह अपकमिंग फिल्म ‘थंडेल’ की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें वह एक्टर नागा चैतन्य संग नजर आएंगी। इससे पहले दोनों को फिल्म ‘लव स्टोरी’ में साथ देखा गया था। ‘प्रेमम’ फिल्म से दिल जीतने के बाद साई ने तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में कदम रखा और पूरे दक्षिण भारत में अपने दर्शकों का आधार बढ़ाया। साई को फिल्मों में ज्यादातर बिना मेकअप देखा जाता है। फैंस उनका सादगीभरा अंदाज काफी पसंद करते हैं।

sai pallavi,actress sai pallavi,ramayana movie,ranbir kapoor,sai affair,south indian actress sai pallavi,javed akhtar,lyricist javed akhtar,jab tak hai jaan,anushka sharma,katrina kaif,yash chopra,shahrukh khan

जावेद अख्तर ने अनुष्का शर्मा के डायलॉग को लेकर जताई आपत्ति

दिग्गज गीतकार और स्क्रिप्ट राइटर जावेद अख्तर (79) बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब हाल ही में उन्होंने दिग्गज दिवंगत निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' के एक डायलॉग को लेकर आपत्ति जताई है। उन्होंने डायरेक्टर पर फेमिनिज्म को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। फिल्म में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा जैसे स्टार थे। अख्तर हाल ही में ही शो ‘बी ए मैन, यार!’ के एक एपिसोड में आए थे।

उन्होंने एक सवाल पर 'जब तक है जान' का नाम लिया और फिल्म में अनुष्का के किरदार ‘अकीरा’ के डायलॉग पर सवाल उठाया। अख्तर ने कहा, “एक पिक्चर थी यश चोपड़ा साहब की, जब तक है जान...उसमें एक डायलॉग था-'मैं दुनिया में जितनी नेशनेलिटी हैं, हर नेशनेलिटी के एक आदमी संग सोने के बाद किसी से शादी करूंगी!’

अरे भाई तू इतनी मेहनत क्यों करेगी? तू सशक्त है? तू मॉडर्न है? तू अच्छी है? तू आगे की सोच रही है? मान जाते हैं ना...इतनी मेहनत करने की जरूरत नहीं है तुमको। बहुत नेशनेलिटी हैं दुनिया में। इसके चक्कर में मत पड़ो।” अख्तर ने कहा कि "अब ये क्या है? इस डायलॉग का कुछ मतलब है क्या? कहां से आ रहा है यश चोपड़ा की फिल्म में ये सब?

वे दिखावा करना चाहते हैं कि ये एक सशक्त लड़की है। उन्हें ये स्पष्ट रूप से नहीं पता है कि एक सशक्त लड़की कैसी होती है, इसलिए वे इसे इतना बढ़ा-चढ़ाकर बता रहे हैं। आज भी फिल्म निर्माता आधुनिक भारतीय महिला के विचार को लेकर काफी भ्रम में हैं।” 'जब तक है जान' 13 नवंबर 2012 को रिलीज हुई यश चोपड़ा के निर्देशन में बनी आखिरी फिल्म थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री