न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋतिक को डेट करने से सबा को हुआ भारी नुकसान, पति के निधन के 3 साल बाद मंदिरा ने बताई पीड़ा

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद अपने रिलेशनशिप के चलते लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे एक-दूसरे को डेट...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 14 Jun 2024 7:45:51

2 News : ऋतिक को डेट करने से सबा को हुआ भारी नुकसान, पति के निधन के 3 साल बाद मंदिरा ने बताई पीड़ा

दिग्गज एक्टर ऋतिक रोशन और एक्ट्रेस सबा आजाद अपने रिलेशनशिप के चलते लंबे समय से सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को अलग-अलग इवेंट और पार्टी में स्पॉट किया जाता है। कपल सोशल मीडिया पर भी साथ में कई फोटो शेयर कर चुका है। अब सबा ने खुलासा किया है कि ऋतिक को डेट करने के चलते उनको 2 साल तक वॉइसओवर का काम नहीं मिला। सबा ने इंस्टाग्राम पर कई स्टोरीज लगाते हुए गुस्सा जाहिर किया है।

सबा ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो से फोटो शेयर करने के साथ कई पोस्ट की हैं। सबा ने लिखा, “अपने नैचुरल हैबिटाट में वापस, 2 साल से ज्यादा वक्त के बाद वॉइस रिकॉर्ड कर रही हूं! क्या हम वाकई में अभी भी अंधेरे युग में रह रहे हैं जहां हम मानते हैं कि एक महिला के एक सफल पार्टनर के साथ रिश्ते में आने के बाद अब उसे अपनी मेज पर खाना रखने की जरूरत नहीं है?? या वो उसका किराया और बिल चुकाएं? या अपने काम पर गर्व करें और अपना और अपने परिवार का ख्याल रखें? ये कैसी पुरातन धारणा है!

तो मैंने बेसिकली एक पूरा करिअर खो दिया जिसे मैं बिल्कुल प्यार करती थी और सराहती थी क्योंकि लोगों को लगता था कि मुझे अब और काम करने की ज़रूरत नहीं है! ये दुख की बात है कि ये वन डाइमेंशनल पैटरियारकल और पिछड़ा माइंडसेट है। जो लोग इस बारे में नहीं जानते हैं, उनके लिए जब दो मजबूत आजाद लोग एक साथ आते हैं, तो वो ऐसा करने के लिए अपनी पहचान या अपनी जिंदगी और करिअर को नहीं छोड़ते हैं।

वो अपनी इंडिविजुअल पहचान को बनाए रखते हैं और आजादी और पावर को शेयर करते हैं। मुझे अभी भी अपने खाने की जरूरत है, दोस्तों, इसलिए किसी और को नॉलेज ना होने की वजह से अपना पूरा करिअर खोना वाकई दुखद है। तो फिर से नहीं, मैंने विज्ञापन बनाने वालों को नहीं छोड़ा है। मैं अभी भी वीओ करती हूं। तो प्लीज भगवान के प्यार के लिए अपनी धारणाओं को बदल दें और चलो रिकॉर्डिंग शुरू करते हैं!”

saba azad,actress saba azad,Hrithik Roshan,saba hrithik,saba insta story,mandira bedi,actress mandira bedi,raj kaushal,mandira raj,raj kaushal death

मंदिरा ने कहा, राज के जाने के बाद पहला साल बहुत मुश्किल था...

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी मनोरंजन जगत में कई सालों से एक्टिव हैं। छोटे पर्दे से करिअर शुरू करने वालीं मंदिरा ने बाद में और जगह भी अपनी छाप छोड़ी। मंदिरा के पति फिल्ममेकर राज कौशल का निधन साल 2021 में हो गया था। अब पहली बार मंदिरा ने पति को खोने पर दर्द बयां किया। मंदिरा ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए कहा कि मैं अब पहले से बेहतर पोजिशन में हूं। मैं और मेरे बच्चे हर दिन राज के बारे में बात करते हैं।

हम उन्हें भूले नहीं हैं। पहला साल बहुत ज्यादा मुश्किल था। उनके जाने के बाद पहला बर्थडे, पहली क्रिसमस, पहली एनिवर्सरी, पहली दिवाली, पहला न्यू ईयर, बच्चों का बर्थडे। दूसरा साल थोड़ा आसान हुआ। तीसरा साल फिर और आसान हुआ लेकिन हम उन्हें हमेशा याद करते हैं। मैंने थेरेपी ली जब जरूरत पड़ी। मैं इमोशनल हूं, लेकिन मैं रोने नहीं वाली।

पहले मैं इस बारे में बात भी नहीं करना चाहती थी। मैंने उनके जाने के 2 महीने बाद काम किया। मैंने 2 वजह से काम किया क्योंकि मुझे खुद को और बच्चों को पालना था। दूसरा अगर मेरा स्माइली फेस होगा और पॉजिटिव रहूंगी तभी बच्चों को एक हैप्पी होम दे सकती हूं। मैं उन्हें पॉजिटिविटी देना चाहती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क