न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सबा ने ऋतिक के परिवार के साथ मनाई दिवाली, अजय के फोटो कैप्शन पर सोच में पड़ गए फैंस

ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे अक्सर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 14 Nov 2023 10:52:08

2 News : सबा ने ऋतिक के परिवार के साथ मनाई दिवाली, अजय के फोटो कैप्शन पर सोच में पड़ गए फैंस

ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से अपनी रिलेशनशिप के कारण सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे अक्सर क्वालिटी टाइम बिताते दिखते हैं। अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इमेज भी शेयर करते रहते हैं। इस बीच, ऋतिक ने परिवार और गर्लफ्रेंड सबा संग दिवाली के त्योहार का जश्न मनाया। ऋतिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सेलिब्रेशन की झलक दिखाते हुए लिखा, “हैप्पी दिवाली खूबसूरत लोगों।”

तस्वीरों में ऋतिक और सबा हाथों में हाथ डाले बैठे हुए मुस्कुरा रहे हैं। इस दौरान ऋतिक ब्लैक कुर्ते में हैंडसम लग रहे हैं। सबा ने रेड कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कलर के ब्लाउज को पेयर किया था। तस्वीर में ऋतिक के माता-पिता पिंकी और और राकेश रोशन तथा कजिन सिस्टर पश्मीना भी उनके साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछले साल मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर की बर्थडे पार्टी में ऋतिक और सबा ने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया था। उन्हें पोज देते हुए एक-दूसरे का हाथ पकड़े देखा गया था। ऋतिक के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे ‘टाइगर 3’ में कैमियो करते दिखे। ऋतिक अगले साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण व अनिल कपूर के साथ फिल्म ‘फाइटर’ में दिखेंगे।

अजय देवगन ने पत्नी काजोल के साथ शेयर की फोटो

अजय देवगन ने दीपों का त्योहार परिवार संग मनाया। उन्होंने दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसमें उन्होंने दिखाया कि इस बार का त्योहार ढेर सारी बातें, डांस और हंसी-मजाक में निकला। काजोल सास वीना देवगन और बेटे युग के साथ एक्टर वत्सल सेठ के साथ भी नजर आईं। दिवाली की इन तस्वीरों में से एक फोटो अजय ने सोमवार को शेयर की।

इसमें वे पत्नी काजोल के साथ खड़े हैं। उन्होंने इसका मजेदार कैप्शन दिया है। अजय ने लिखा,“पॉपुलर डिमांड पर #happynewyear।” दिवाली पर न्यू ईयर की बधाई देने पर फैंस सोच में पड़ गए कि अजय ने ऐसा क्यों किया। कोई इसे जानबूझकर की गई हरकत मान रहा तो कोई अजय की भूल समझ रहा है।

बहरहाल सोशल मीडिया पर हर कोई इस जोड़ी पर प्यार लुटाता नजर आ रहा है। दूसरी ओर, काजोल ने भी दिवाली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उनके साथ उनकी मां एक्ट्रेस तनुजा भी नजर आईं। काजोल ने लिखा, “कुछ रातें हमारी ऐसी ही निकल जाती हैं और ये सबसे बेस्ट होता है...सभी को दिवाली की शुभकामनाएं...ये त्योहार हंसने, बातें करने और डांस व मौज-मस्ती का है।”

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका