न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर का हो चुका है यौन उत्पीड़न, गोवा में बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं अंशुला

एक्टर सानंद वर्मा (41) को ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो से काफी लोकप्रियता मिल चुकी है। शो में उन्हें ‘अनोखे लाल सक्सेना’ के नाम से जाना...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Apr 2024 6:50:20

2 News : ‘भाभीजी घर पर हैं’ के इस एक्टर का हो चुका है यौन उत्पीड़न, गोवा में बॉयफ्रेंड के साथ दिखीं अंशुला

एक्टर सानंद वर्मा (41) को ‘भाभीजी घर पर हैं’ शो से काफी लोकप्रियता मिल चुकी है। शो में उन्हें ‘अनोखे लाल सक्सेना’ के नाम से जाना जाता है। उनका ‘आई लाइक इट’ वाला डायलॉग हर किसी की जुबान पर है। इस बीच सानंद ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। बचपन में वे यौन उत्पीड़न का शिकार हो चुके हैं। सानंद ने टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में बताया कि मुझे क्रिकेट खेलने का शौक था।

जब मैं 13 साल का था तो क्रिकेटर बनना चाहता था। मैं ट्रेनिंग के लिए एकेडमी में जाता था। वहां एक बड़ा लड़का भी था। वह मुझे प्रताड़ित करता था। मैं इस घटना से काफी डर गया और भाग गया। इस घटना के बाद से मैं काफी डर गया और अब मैं क्रिकेट से पूरी तरह दूर हो चुका हूं। मेरे साथ जो हुआ है, वह काफी भयानक मेमोरी रही है। मेरे साथ पहले भी भयानक घटा है। जब इंसान काफी दुख सह लेता है तो उसके लिए कोई दर्द मायने नहीं रखता है।

बिहार की राजधानी पटना में जन्मे सानंद को इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं। वे ‘लापतागंज’, ‘सीआईडी’ और ‘गुपचुप’ जैसे टीवी शो में भी काम कर चुके हैं। सानंद कई वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आए हैं। सानंद ने पूर्व में एक इंटरव्यू में बताया था कि वे एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते थे। 50 लाख रुपए वाली नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करिअर बनाया।

बोनी कपूर की बेटी अंशुला ने रोहन ठक्कर के साथ शेयर की Photos

मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर इन दिनों गोवा में बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ वेकेशन का मजा ले रही हैं। अंशुला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रोहन के साथ कुछ रोमांटिक पिक्चर्स पोस्ट की हैं, जो खूब वायरल हो रही हैं। अंशुला ने वेकेशन की और भी कई फोटो पोस्ट की हैं जिनमें वह काफी खुश और फूड एंजॉय करती नजर आ रही हैं।

अंशुला को रोहन के साथ रोमांस करते देख कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी करने लगे। एक ने लिखा ये बोनी कपूर का छोटा भाई लग रहा है। तब अंशुला ने उसे अपने चश्मे का नंबर बदलने की सलाह दे डाली। एक ने रोहन की उम्र पूछी तो अंशुला ने कहा कि इससे क्या फर्क पड़ता है। दूसरी ओर अंशुला को चाहने वाले उन्हें ट्रोलर्स के मुंह नहीं लगने की सलाह भी दे रहे हैं।

अंशुला और रोहन का नाम लंबे समय से एक साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले साल अंशुला और रोहन ने पूल की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में 366 लिखा था। रोहन राइटर हैं। वे बतौर कॉपी राइटर काम कर चुके हैं। इसके अलावा शॉर्ट फिल्म 'दी नॉवेलिस्ट' का स्क्रीनप्ले भी उन्होंने ही लिखा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका