न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना का प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ था एक्सीडेंट, लगा बेटियों को खोने का डर, यह एक्स BB कंटेस्टेंट बनीं मां

‘बिग बॉस 14’ की विजेता मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ शादी की थी। पिछले साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Mar 2024 7:06:55

2 News : रुबीना का प्रेग्नेंसी के दौरान हुआ था एक्सीडेंट, लगा बेटियों को खोने का डर, यह एक्स BB कंटेस्टेंट बनीं मां

‘बिग बॉस 14’ की विजेता मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक ने साल 2018 में एक्टर अभिनव शुक्ला के साथ शादी की थी। पिछले साल 27 नवंबर को रुबीना ने जुड़वां बेटियों इधा और जीवा को जन्म दिया। उन्होंने कुछ दिनों बाद फैंस के साथ ये गुड न्यूज शेयर की थी। अब रुबीना ने खुलासा किया है कि आखिर उन्होंने इतने लंबे समय तक फैंस से प्रेग्नेंसी की खबर क्यों छुपाई थी।

रुबीना ने एक पॉडकास्ट के साथ बातचीत में बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान मेरी जिंदगी में एक ऐसा पल आया जब मुझे लगा कि मैं बेटियों को खो दूंगी। जब मैं प्रेग्नेंट थीं मेरा एक्सीडेंट हो गया था। इससे मैं और अभिनव दोनों बहुत डर गए थे। मैंने तब तक किसी को अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में रिवील नहीं किया था। इसी बीच जब वो एक्सीडेंट हुआ तो हम दोनों डर गए। वो 3 घंटे हमारे लिए 3 साल के बराबर थे।

हमे आस-पास सोनोग्राफी के लिए जगह नहीं मिल पा रही थी। हम दोनों इसलिए भी डर गए क्योंकि मैं अपनी प्रेग्नेंसी के पहले ट्रायमेस्टर में थी। जब सोनोग्राफी कराई तब हमे पता चला कि बेबीज पूरी तरह ठीक हैं। हमने सोनोग्राफी में अपने बेबीज को देखा तब जाकर हमारी जान में जान आई।

एक्सीडेंट के बाद अभिनव ने तय कर लिया था कि जिसकी भी वजह से ये हुआ है वो उसे जेल भेजकर ही रहेंगे, क्योंकि ये उसकी लापरवाही थी। उन 3 घंटों में मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। क्या करूं क्या नहीं, बिना कुछ बोले बस रोए जा रही थी। वो पल मैं कभी नहीं भूल सकती। इससे पहले रुबीना ने बताया था कि उन्होंने दादी की सलाह पर प्रेग्नेंसी का खुलासा नहीं किया था।

rubina dilaik,bigg boss 14,bb 14,actress rubina dilaik,rubina daughters,abhinav shukla,priya malik,bigg boss 9,priya son

‘बिग बॉस 9’ में हिस्सा ले चुकीं प्रिया मलिक ने 24 मार्च को दिया बेटे को जन्म

'बिग बॉस 9' फेम प्रिया मलिक मां बन गई हैं। हालांकि उन्होंने सोशल मीडिया पर बेबी के बारे में नहीं बताया है। एक इंटरव्यू के दौरान प्रिया ने साझा किया कि वो मां बन गई हैं। प्रिया ने 'टाइम्स ऑफ इंडिया' के साथ बात करते हुए बताया कि मैंने 24 मार्च को बेबी बॉय को जन्म दिया। मेरे लाडले को अभी सब लोग घर पर साहिबजादा कहकर पुकार रहे हैं।

मैं अच्छी हूं और एक मां के रूप में अपनी नई भूमिका निभा रही हूं। यह बहुत जादुई एहसास है! यह ऐसा है जैसे आपका दिल किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर में रहता है और वह भी हमेशा के लिए। प्रिया और उनके पति करण बख्शी के लिए यह लाइफ का बहुत खास पल है।

प्रिया ने फैंस के साथ गोद भराई और बेबी बंप वाली ढेर सारी तस्वीरें शेयर की थीं। हर एक फोटो में वो बहुत प्यारी और खुश नजर आ रही थीं। प्रिया और करण ने खास तरीके से बेबी शॉवर को सेलिब्रेट किया था। प्रिया की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। वह एक्टिंग के साथ-साथ कमाल की कविता भी लिख-पढ़ लेती हैं। प्रिया साल 2022 में करण के साथ विवाह बंधन में बंधी थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका