न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों पर रुबिना दिलैक ने कही यह बात, अनुराग के साथ अब ऐसा है कल्कि का रिश्ता

फैंस को रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है। ये टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। चार साल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 6:06:19

प्रेग्नेंसी को लेकर अटकलों पर रुबिना दिलैक ने कही यह बात, अनुराग के साथ अब ऐसा है कल्कि का रिश्ता

फैंस को रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जोड़ी बहुत प्यारी लगती है। ये टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक हैं। चार साल तक डेटिंग के बाद इन्होंने 21 जून 2018 को शादी कर ली थी। पिछले कुछ दिनों से रुबिना की प्रेग्नेंसी की बातों ने जोर पकड़ा हुआ है। उन्हें चाहने वाले अनुमान लगा रहे है कि अभिनव-रुबिना जल्द ही खुशखबरी देने वाले हैं। अब रुबीना ने इस पर रिएक्शन दी है।

रुबिना ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही खबरों के बारे में पूछे जाने पर जवाब दिया कि एक पब्लिक फिगर के रूप में वह जानती हैं कि ये अटकलें और अफवाहें होती रहती हैं। वह इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकतीं। रुबिना ने कहा कि मुझे पता है कि मैं इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं कर सकती, इसलिए मैं इन चीजों से खुद को परेशान नहीं करती हूं। कोई भी अफवाह मुझे प्रभावित नहीं करती, चाहे वह काम से हो या मेरी पर्सनल लाइफ से।

हमने पब्लिक फिगर के रूप में लोगों के लिए अपनी जिंदगी को एक्सपोज किया है, इसलिए यह बिल्कुल ठीक है। मैं अपना काम करना जारी रखती हूं और लोगों को गेस और एज्यूम करने देती हूं। आपको बता दें कि 23 जुलाई को रुबिना ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की थी। इसमें वह ब्लैक फ्लोई ड्रेस और मल्टी कलर्ड आउटफिट में काफी ग्लैमरस दिख रही थीं। तब नेटिजंस ने कहा कि तस्वीरों में रुबिना का बेबी बंप दिख रहा है।

rubina dilaik,kalki koechlin. anurag kashyap,abhinav shukla,rubina pregnancy,rubina abhinav,kalki anurag

अनुराग कश्यप और कल्कि कोचलिन का 2015 में हो गया था तलाक

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप की पिछले दिनों सगाई हुई थी। इस मौके पर अनुराग की एक्स वाइफ एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन भी नजर आई थीं। कल्कि और अनुराग ने साल 2015 में तलाक ले लिया था। हालांकि दोनों के रिश्ते खराब नहीं हुए। उन्होंने ‘सेक्रेड गेम्स 2’ में साथ काम किया और अनुराग अब कल्कि की फिल्म ‘गोल्डफिश’ के को-प्रोड्यूसर भी हैं। अब कल्कि ने अनुराग के साथ रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है।

कल्कि ने इंडिया टुडे के साथ बातचीत में बताया कि इतना कुछ झेलने के बाद भी उनका और अनुराग का रिश्ता ठीक है। उन्होंने कहा कि मैं अब अनुराग के साथ बहुत सहज हूं। हम बहुत समय साथ-साथ रहे हैं और बहुत दूर भी रहे हैं। हम अपने बीच शांति के स्थान पर पहुंच गए हैं। उल्लेखनीय है कि अनुराग ने कल्कि के साथ डेट करने के कुछ समय बाद साल 2011 में शादी रचाई थी।

दो साल बाद ही दोनों अलग हो गए। आधिकारिक तौर पर उन्होंने साल 2015 में तलाक ले लिया था। अनुराग ने कल्कि से पहले आरती बजाज के साथ साल 2003 में शादी की थी। दोनों ने एक-दूसरे को 9 साल तक डेट किया था। उनकी शादी साल 2009 में टूट गई। आलिया, आरती और अनुराग की बेटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका