न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना की ट्रेनर ने गुडन्यूज देकर हटाई पोस्ट, श्रुति हासन ने शराब सेवन को लेकर किया यह खुलासा

‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक पिछले कई दिनों से प्रेग्नेंसी के चलते चर्चाओं में हैं। रुबीना ट्विंस (जुड़वा) बच्चों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 1:15:32

2 News : रुबीना की ट्रेनर ने गुडन्यूज देकर हटाई पोस्ट, श्रुति हासन ने शराब सेवन को लेकर किया यह खुलासा

‘बिग बॉस’ की पूर्व विजेता टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक पिछले कई दिनों से प्रेग्नेंसी के चलते चर्चाओं में हैं। रुबीना ट्विंस (जुड़वा) बच्चों को जन्म देंगी। हालांकि उनकी ट्रेनर के हिसाब से रुबीना मां बन चुकी हैं। दरअसल ट्रेनर ने उन्हें बधाई देते हुए बताया कि रुबीना के दो बेटियां हुई हैं। हालांकि ट्रेनर ने जल्द ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। अब फैंस को रुबीना और उनके पति एक्टर अभिनव शुक्ला की ओर से इस खुशखबरी के कंफर्मेशन का इंतजार है।

उनका कोई भी ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि वे जल्द ही अपने चाहने वालों के लिए यह न्यूज शेयर करेंगे। वैसे रुबीना ने भी वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह पति और अपने पेरेंट्स के साथ सेलिब्रेशन करती दिखाई दे रही थीं। यह केक अभिनव पत्नी के लिए लेकर जाते हैं। इस केक पर ऑल द बेस्ट लिखा हुआ है। इसे देखकर कहा जा सकता है कि डिलीवरी से पहले रुबीना के लिए यह सेलिब्रेशन रखा गया।

वीडियो में रुबीना की बहन और पेरेंट्स भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि रुबीना ने हाल ही सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी भी फैंस के साथ शेयर की थी। प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में रुबीना ने बताया था कि वह जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी। रुबीना ने अभिनव के साथ जून 2018 में शादी की थी। इसके बाद कपल ‘बिग बॉस’ में भी गया था।

rubina dilaik,actress rubina dilaik,abhinav shukla,rubina abhinav,rubina delivery,rubina twin girls,shruti haasan,actress shruti haasan

मैं 8 साल से शराब का सेवन नहीं कर रही हूं : श्रुति हासन

एक्टर कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन इन दिनों पैन इंडिया एक्शन फिल्म को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर शेनिल देव हैं। शनिवार (16 दिसंबर) को निर्माताओं ने इस फिल्म से श्रुति का पहला लुक रिलीज किया है। श्रुति ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में शराब सेवन करने के बारे में चौंका देने वाली बात कही।

श्रुति ने कहा कि मुझे शराब का सेवन नहीं करने को लेकर कोई पछतावा नहीं है। मैं 8 साल से शराब का सेवन नहीं कर रही हूं, इसलिए मैं शांति से जिंदगी जी रही हूं। लेकिन जब आप शराब नहीं पी रहे हों, तो पार्टी में लोगों को बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता है। हालांकि मुझे इस बात का कोई पछतावा नहीं है कि मैं कोई हैंगओवर नहीं कर रही हूं। मैंने कभी ड्रग्स का सेवन नहीं किया, लेकिन शराब पीने की आदत हो गई थी।

मेरी हमेशा दोस्तों के साथ पार्टी और शराब पीने की इच्छा रहती थी। कुछ वक्त बाद मुझे महसूस हुआ कि मैं ज्यादा ही शराब पीने लगी हूं। इसलिए मैंने उन लोगों से दूरी बना ली, जो मुझे लगातार पार्टी करने का सुझाव देते थे और शराब पीने की मेरी समस्याओं को और बढ़ा देते थे। श्रुति बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन फिलहाल साउथ इंडियन सिनेमा में एक्टिव हैं। श्रुति की अगली फिल्म ‘सालार’ है, जो 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम