न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रुबीना-अभिनव ने 1 माह बाद दिखाई जुड़वा बेटियों की झलक, नया साल मनाने को निकले अनन्या-आदित्य

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आज बुधवार (27 दिसंबर) को रुबीना और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Dec 2023 1:55:34

2 News : रुबीना-अभिनव ने 1 माह बाद दिखाई जुड़वा बेटियों की झलक, नया साल मनाने को निकले अनन्या-आदित्य

टीवी इंडस्ट्री के स्टार कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। आज बुधवार (27 दिसंबर) को रुबीना और अभिनव ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने जुड़वा बच्चियों के जन्म की घोषणा की। उन्होंने बेटियों के साथ पहली तस्वीरें भी शेयर कीं। पहली फोटो में वे न्यू बोर्न बेबी गर्ल्स को गोद में लिए हुए हैं। एक बेबी को अभिनव और दूसरी को रुबीना ने गोद में लिया हुआ है।

अभिनव और रुबीना ट्रेडिशनल लुक में हैं और उनके चेहरे पर माता-पिता बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। अगली फोटो में कपल के हाथों में एक बच्ची का नन्हा हाथ देख सकते हैं। तीसरी तस्वीर में जुड़वा बहनों के हाथों का क्लोजअप है। चौथी फोटो में बच्चियों के नाम का खुलासा किया गया है, साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि बच्चियां एक महीने की हो गई हैं। अंतिम फोटो में रुबीना को हवन करते हुए देखा जा सकता है।

कपल ने कैप्शन में लिखा है, “यह बताते हुए उत्साहित और बेहद खुश हूं कि हमारी बेटियां जीवा और एधा आज एक महीने की हो गई हैं... गुरुपर्व के शुभ दिन पर ब्रह्मांड ने हमें आशीर्वाद दिया! हमारी ऐंजल्स के लिए अपनी शुभकामनाएं भेजें।” हालांकि 16 दिसंबर को रुबीना के एक फैन पेज ने पोस्ट साझा करते हुए दावा किया था कि उनके पिलेट्स ट्रेनर ने इस खबर की घोषणा की है कि वह जुड़वा बच्चियों की मां बन गई हैं। बता दें कि 21 जून 2018 को शादी के बंधन में बंधे रुबीना और अभिनव ‘बिग बॉस’ शो का हिस्सा भी रह चुके हैं।

आज मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर इस समय बॉलीवुड का सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाला कपल है। फैंस कई दिनों से इनके एक होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। दोनों पिछले कुछ महीनों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले उनकी विदेश में वेकेशन मनाने की तस्वीरें सामने आई थीं। अब वे एक बार फिर न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए निकल गए हैं।उन्हें आज बुधवार (27 दिसंबर) को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। पहले अनन्या और फिर थोड़ी देर बाद आदित्य भी वहां पहुंचे।

अभी यह नहीं पता चला कि वे किस जगह गए हैं। अनन्या ने चेक जैकेट पहनी हुई थी और सिर पर कैप लगा रखी थी। आदित्य का लुक भी काफी कुछ ऐसा ही था। वे ब्लैक एंड ग्रे चेक वूलेन शर्ट में थे और उन्होंने ब्लैक कैप पहनी थी। बता दें कि अनन्या ने कुछ समय पहले प्रीमियर हुए कॉफी विद करण के एपिसोड में आदित्य को लेकर गंभीरता दिखाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो मंगलवार को नेटफ्लिक्स पर उनकी फिल्म ‘खो गए हम कहां’ रिलीज हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम