न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते दिखे रोहमन, वीडियो वायरल, रेने ने बताया ‘बैड न्यूज’ के साथ जुड़ने का अनुभव

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ उनसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jul 2024 11:10:30

2 News : सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते दिखे रोहमन, वीडियो वायरल, रेने ने बताया ‘बैड न्यूज’ के साथ जुड़ने का अनुभव

एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। चाहे उनकी प्रोफेशनल लाइफ हो या फिर पर्सनल लाइफ उनसे जुड़ी खबरें आती रहती हैं। फिलहाल सुष्मिता और उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल चर्चाओं में हैं। पिछले साल के अंत में उनका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन अब उनकी नजदीकियां देख लग रहा है कि फिर से पैचअप हो गया। फैंस इससे खुश हैं और सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं।

दरअसल शुक्रवार (19 जुलाई) रात सुष्मिता को एक अवार्ड फंक्शन से निकलते वक्त स्पॉट किया गया। इस दौरान सुष्मिता के लिए रोहमन का प्यार देखते ही बन रहा था। दोनों के वीडियो और फोटो इस समय जमकर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में दोनों को साथ में एक अवार्ड फंक्शन से बाहर आते हुए देखा जा सकता है। सुष्मिता को देख उनके फैंस की भीड़ लग जाती है। रोहमन भीड़ से सुष्मिता को प्रोटेक्ट करते हुए सुरक्षित कार में बैठाते हैं।

इसके अलावा रोहमन सेल्फी क्लिक कर रहे एक फैन से भी सुष्मिता को बचाते हुए दिखाई देते हैं। सुष्मिता जैसे ही इवेंट से बाहर निकलती हैं उन्हें देख फैंस और पैपराजी शोर मचाने लगते हैं। वे सुष्मिता के साथ सेल्फी लेने की रिक्वेस्ट करते हैं। इस दौरान रोहमन उन्हें संभालते नजर आते हैं। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन की मुलाकात साल 2018 में हुई थी और इसके बाद ही दोनों ने डेटिंग करना शुरू कर दिया था। इसके बाद वे कई मौकों पर साथ दिखे।

साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनकी तस्वीरें बयां कर रही थीं कि उनका रिश्ता बहुत मजबूत है। हालांकि 23 दिसंबर 2021 को सुष्मिता ने अचानक ब्रेकअप की घोषणा कर सबको चौंका दिया था। बता दें कि सुष्मिता अपने बॉयफ्रेंड रोहमन से 15 साल बड़ी हैं। सुष्मिता की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह आखिरी बार 'आर्या 3' वेब सीरीज में दिखी थीं, जिसके लिए उनकी खूब वाहवाही हुई।

‘बैड न्यूज’ मूवी में इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में जुड़ीं सुष्मिता की बेटी रेने

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म 'बैड न्यूज' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। आनंद तिवारी के डायरेक्शन वाली यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी है। एक्ट्रेस सुष्मिता सेन की बेटी रेने सेन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। रेने एक इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर इसके साथ जुड़ी हैं। रेने ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कर बताया है कि वह एक इंटर्न असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में ‘बैड न्यूज’ का हिस्सा थीं।

उन्होंने डायरेक्टर के साथ भी कुछ फोटो शेयर की हैं। इसके अलावा रेने ने फिल्म से कुछ बिहाइंड द सीन (BTS) भी दिखाए हैं। रेने ने लिखा, “BAD NEWZ पर काम करना किसी संतुष्टि से कम नहीं है...यह फिल्म स्कूल जाने जितनी ही अच्छी थी...या शायद इससे भी बेहतर...हमारी अद्भुत टीम ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है और मैंने जीवनभर के लिए दोस्त बना लिए हैं। मैं हमारे निर्देशक आनंद तिवारी की बहुत आभारी हूं।

इस मौके के लिए धन्यवाद और मैं आशा करती हूं कि आप किसी दिन मुझे डायरेक्ट करेंगे। मुझे इतनी अच्छी शुरुआत देने के लिए धन्यवाद। अमन और हमारी डायरेक्शन टीम...बहुत-बहुत शुक्रिया मुझे सिखाने के लिए और सभी यादों के लिए...आप मेरी यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमने इसे एक टीम के साथ किया!!! बेस्ट BAD NEWZ के लिए चियर्स।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क