न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहे रोहित ने दिखाई कश्मीर की झलक, रितेश ने शेयर किया बीमार राखी का वीडियो

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने अब तक के करिअर में कई एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में फुल एंटरटेनमेंट होता है। रोहित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 28 May 2024 2:19:05

2 News : ‘सिंघम अगेन’ की शूटिंग कर रहे रोहित ने दिखाई कश्मीर की झलक, रितेश ने शेयर किया बीमार राखी का वीडियो

फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपने अब तक के करिअर में कई एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। उनकी फिल्मों में फुल एंटरटेनमेंट होता है। रोहित की कॉप यूनिवर्स की फिल्में भी धमाल मचाती हैं। इसी कड़ी में फैंस को जल्द ही ‘सिंघम अगेन’ की सौगात भी मिलने वाली है। इसमें कई दिग्गज कलाकारों की भरमार है। दर्शकों को एक ही फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे सितारों को देखने का मौका मिलेगा।

रोहित फिल्म से जुड़ी अपडेट इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। अब रोहित ने एक वीडियो शेयर किया है, जो कश्मीर का है, जहां उन्होंने शूटिंग की है। रोहित ने वीडियो में नए भारत की झलक पेश की है। रोहित ने दिखाने की कोशिश की है कि आर्टिकल 370 हटने के बाद कश्मीर में क्या-क्या बदलाव हुए हैं। कश्मीर की खूबसूरत वादियां नजर आ रही हैं और हर तरफ शांति महसूस हुई। रोहित ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अद्भुत और इमोशनल शेड्यूल। कश्मीर के प्रति आपके अपार प्रेम के लिए धन्यवाद।”

इसके अलावा वीडियो पर भी लिखा है, “अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में खुशियां, एनर्जी, टूरिज्म, शांति और प्यार का माहौल है। नए भारत का नया कश्मीर।” रोहित ने इस पोस्ट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है। बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ इसी साल रिलीज हो सकती है। फिल्म साल 2010 में आई तमिल मूवी 'सिंघम' के हिंदी रीमेक 'सिंघम' (2011) की 5वीं किश्त है। इसके बाद रोहित साल 2014 में मलयालम मूवी 'एकलव्यन' की हिंदी रीमेक 'सिंघम रिटर्न्स' लेकर आए थे। फिर 2018 में 'सिंबा' और 2021 में 'सूर्यवंशी' लेकर आए।

अस्पताल में भर्ती थीं राखी सावंत, हुई यूट्रस ट्यूमर की सर्जरी

राखी सावंत हमेशा मीडिया को कोई न कोई खबर देती रहती हैं। उनकी हरकतें और बिंदास अंदाज उन्हें सुर्खियों में रखता है। फिलहाल वह पिछले कुछ दिनों से अपने स्वास्थ्य को लेकर संघर्ष कर रही हैं। राखी के एक्स हजबैंड रितेश उनका ध्यान रख रहे हैं। वे सोशल मीडिया और पैपराजी को राखी की हेल्थ अपडेट देते रहते हैं। दरअसल हाल ही में राखी की यूट्रस ट्यूमर की सर्जरी हुई है। अब उनकी तबीयत में सुधार है। राखी को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक उनके गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर था और सर्जरी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। रितेश ने राखी का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो सर्जरी के बाद पहली बार चलती दिख रही हैं। राखी को नर्स ने पकड़ा हुआ है। वो चलने की कोशिश कर रही हैं लेकिन वह पीड़ा से कराह रही हैं। डॉक्टर उन्हें समझा रही हैं। राखी चलते हुए दर्द के मारे रो रही हैं। रितेश ने कैप्शन में लिखा, “मैं बहुत खुश हूं, राखी जी जल्द ही हमारे बीच होंगी। आज उन्हें इनिशियल वॉक करते देख अच्छा लगा। थैंक्स टू गॉड एंड जनता।”

वीडियो सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रितेश सर राखी को सपोर्ट कर रहे हो अच्छा लगा।” दूसरे ने लिखा, “रितेश कैसा भी हो लेकिन राखी के बुरे समय में उसकी मदद करता है।” तीसरे ने लिखा, “जल्दी ठीक हो जाओ दीदी।” उल्लेखनीय है कि शुरू में जब राखी ने अस्पताल से फोटो शेयर की थी तो कइयों ने इसे ड्रामा माना था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष