न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम’ के 13 साल पूरे, रोहित ने शेयर किया खास वीडियो, अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं नताशा

इन दिनों दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ जबरदस्त लाइमलाइट में है। इसमें सितारों की फौज है। फैंस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 8:35:53

2 News : ‘सिंघम’ के 13 साल पूरे, रोहित ने शेयर किया खास वीडियो, अगस्त्य के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहीं नताशा

इन दिनों दिग्गज फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ जबरदस्त लाइमलाइट में है। इसमें सितारों की फौज है। फैंस को एक साथ अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण जैसे कलाकारों का हुनर देखने को मिलेगा। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हो चुकी है। रोहित ने इस कॉप यूनिवर्स की पहली फिल्म 'सिंघम' के 13 साल पूरे होने के मौके पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी।

रोहित ने आज सोमवार (22 जुलाई) को इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने अपने फॉलोअर्स को ‘सिंघम अगेन’ के पर्दे के पीछे की झलक दिखाई और बताया कि अजय ने आज इसकी शूटिंग पूरी कर ली है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, “आज सिंघम के 13 साल पूरे हो गए हैं और आज हम अजय सर के साथ सिंघम अगेन की शूटिंग भी पूरी कर रहे हैं। बतौर निर्देशक यह मेरी उनके साथ 13वीं फिल्म है, लेकिन यह सफर 90 के दशक में शुरू हुआ था जब मैं उनके साथ काम कर रहा था।

33 साल बाद भी हम मजबूती से आगे बढ़ रहे हैं। इस दिवाली सिनेमाघरों में मिलते हैं।” रोहित ‘सिंघम अगेन’ पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं क्योंकि यह उनकी कॉप यूनिवर्स की सबसे अहम फिल्म है। यह उनके कॉप यूनिवर्स की किस्मत तय करेगी कि यह कहां तक जाएगी। यही वजह है कि रोहित इसे रिलीज करने की जल्दी में नहीं हैं। रोहित अब 27 जुलाई से कलर्स टीवी पर शुरू होने वाले स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को होस्ट करते दिखेंगे।

हार्दिक पांड्या से तलाक के बाद सर्बिया लौट चुकीं नताशा स्टैनकोविक ने शेयर की पोस्ट

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने हाल ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये संयुक्त रूप से तलाक की घोषणा कर दी थी। शादी सिर्फ चार साल ही चली। हार्दिक से अलग होने के एलान से ठीक एक दिन पहले नताशा बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया चली गईं। हालांकि नताशा लगातार अपने फैंस से सोशल मीडिया से जुड़ी हुई हैं। वह लगातार पोस्ट शेयर कर अपडेट दे रही हैं।

अब नताशा ने कुछ और नई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए हैं, जिसमें वो बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। नताशा ने जो पहली पोस्ट शेयर की है, उसमें वह बेटे के छोटे से स्कूटर पर बैठकर उसे चला रही हैं। पीछे बेटा भी दौड़ लगा रहा है। वहां छोटा सा पप्पी भी नताशा संग खेल रहा है। नताशा ने दूसरी और तीसरी पोस्ट में शॉपिंग से एक फोटो-वीडियो शेयर किया है। एक फोटो में अगस्त्य हाथ में खिलौना लिए हुए हैं।

एक वीडियो में ब्लैक ड्रेस पहने नताशा लाडले के साथ शॉपिंग कर रही हैं। एक पोस्ट में अगस्त्य घोड़े और बाकी जानवरों को फीड करा रहा है। बता दें कि हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद जुलाई में अगस्त्य का जन्म हुआ। पिछले साल कपल ने वैलेंटाइन डे के मौके पर रीति-रिवाज के साथ ग्रैंड अंदाज में शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री