न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मस्ती-मजाक के बीच छलका रोहित शर्मा का दर्द, श्रेयस अय्यर ने सुनाया यह मजेदार किस्सा

लंबे इंतजार के बाद मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों को हंसाने-गुदगुदाने के लिए आ गए हैं। हालांकि इस बार उनका जलवा टीवी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Apr 2024 2:00:41

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में मस्ती-मजाक के बीच छलका रोहित शर्मा का दर्द, श्रेयस अय्यर ने सुनाया यह मजेदार किस्सा

लंबे इंतजार के बाद मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा लोगों को हंसाने-गुदगुदाने के लिए आ गए हैं। हालांकि इस बार उनका जलवा टीवी के बजाय OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल रहा है। उनके ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के 30 मार्च को स्ट्रीम हुए पहले एपिसोड में रणबीर कपूर, उनकी बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और मां नीतू कपूर आई थीं। शनिवार (6 मार्च) की रात इसके दूसरे एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा और बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आए। सेट पर सभी कलाकारों के साथ उन्होंने खूब मस्ती की।

कपिल के एक सवाल पर रोहित का पिछले साल हुए वनडे वर्ल्ड कप की हार पर दर्द छलक पड़ा। रोहित ने मैदान के कुछ अनुभव शेयर किए। रोहित से जब कपिल ने पूछा कि वर्ल्ड कप 2023 हाथ से फिसल जाने पर आप क्या सोचते हैं? तो रोहित बोले फाइनल से दो दिन पहले हम अहमदाबाद में प्रेक्टिस कर रहे थे, सब सही चल रहा था। लेकिन जब हम मैदान में आए तो शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए लेकिन विराट और मैंने कमान संभाली।

ऐसा लग रहा था कि अच्छे रन बना लेंगे, क्योंकि हमारा मानना है कि किसी भी बड़े मैच पर बोर्ड पर जितने ज्यादा रन लगे होंगे सामने वाली टीम उतनी ही प्रेशर में रहती है। रोहित बोले हमने ऑस्ट्रेलिया के 3 बैटर आउट भी कर दिए थे मात्र 40 रन पर। लेकिन उसके बाद उनकी लंबी पार्टनरशिप ने मैच अपनी ओर मोड़ लिया। मुझे लग रहा था कि इस हार के बाद जनता हमसे बहुत नाराज होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ बल्कि सभी ने हमें खूब प्यार दिया।

जानें-क्या हुआ जब ऑडियंस में बैठी खूबसूरत लड़की को देख मचला श्रेयस का मन

शो में रोहित और श्रेयस चीयर गर्ल्स के साथ एक गाड़ी पर पहुंचे। दोनों के मंच पर आते ही दर्शकों ने इंडिया-इंडिया के नारे लगाते हुए ग्रैंड वेलकम किया। बातचीत के दौरान श्रेयस ने टॉप सीक्रेट भी शेयर किया। दरअसल कपिल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि जब क्रिकेट के मैदान में श्रेयस बाउंड्री पार बॉल मारते हैं, तो कैमरामैन ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर कैमरा फोकस करता है। लड़कियां हाथ में मैरी मी का बोर्ड लिए चीयर करती हैं।

इस दौरान कपिल ने श्रेयस से पूछा कि क्या आप ऑडियंस में बैठी उन लड़कियों पर ध्यान देते हैं? इस पर क्रिकेटर ने मजेदार किस्सा सुनाया। श्रेयस बोले, ‘मैं अब ऑडियंस में बैठी लड़कियों पर ध्यान नहीं देता हूं। हालांकि जब साल 2017 में मैं क्रिकेट खेलने मैदान में पहुंचा तो वहां ऑडियंस में बहुत खूबसूरत लड़की बैठी हुई थी।

मैंने उसे देखकर हेलो किया। मैच खत्म होने के बाद मैंने सोचा था कि शायद वो मुझसे बातचीत करने की कोशिश करेगी। मैंने फेसबुक वगैरह भी देखा क्योंकि मुझे लगा था कि शायद उसका मैसेज आया होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। उसके बाद से मैं इन सब चीजों की ओर ध्यान नहीं देता हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका