न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने पहली बार दिखाया बिटिया का चेहरा, शेयर किया वीडियो, लिखा ये प्यारा नोट भी

‘द कपिल शर्मा शो’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस रोशेल राव और एक्टर कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी नन्ही-मुन्नी बिटिया के साथ क्वालिटी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Dec 2023 11:03:26

रोशेल राव और कीथ सिकेरा ने पहली बार दिखाया बिटिया का चेहरा, शेयर किया वीडियो, लिखा ये प्यारा नोट भी

‘द कपिल शर्मा शो’ से फेमस हुईं एक्ट्रेस रोशेल राव और एक्टर कीथ सिकेरा इन दिनों अपनी नन्ही-मुन्नी बिटिया के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। उन्होंने शादी के 5 साल बाद इस साल 1 अक्टूबर को अपनी बेटी का स्वागत किया था। अब उन्होंने अपने फैंस को 2 माह की बिटिया की झलक भी दिखा दी है। रोशेल व कीथ ने शनिवार (16 दिसंबर) को अपने इंस्टा हैंडल पर जॉइंट पोस्ट में एक वीडियो शेयर किया।

इसमें रोशेल के मैटरनिटी शूट की झलकियां शामिल थीं और बच्ची के मनमोहक चेहरे का खुलासा किया। बैकग्राउंड में 'हजारों साल' गाना सुनाई दे रहा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा,"जिस दिन हमने 'आई डू' कहा, यह गाना बजा। हमने सोचा कि हम जानते हैं कि सच्चा प्यार क्या होता है...जब तक हम उससे नहीं मिले! हमारे प्यार का परिचय, जोसेफिन सिकेरा।" वीडियो के साथ बेटी के नाम का खुलासा करते हुए एक नोट लिखा। बच्ची का नाम 'जोसेफिन सिकेरा' रखा है।

नोट में लिखा, “तो यह है वह बड़ा खुलासा, जिसका आप सभी इंतजार कर रहे थे! 'हमारे प्यार' जोसेफिन सिकेरा का परिचय, कृपया उसे अपना सारा प्यार और आशीर्वाद दें। उसे सबसे प्यारे तरीके से कैप्चर करने के लिए @shrutitejvaniphotography को बहुत-बहुत धन्यवाद। ये जीवनभर के लिए यादें हैं।” तस्वीरों में रोशेल ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में दिखीं, जबकि कीथ भी ब्लैक कलर की ड्रेस में थे। बच्ची स्वैडल में लिपटी हुई थी। वह माता-पिता की गोद में सोई थी। उसका हेयरबैंड भी बड़ा प्यारा लग रहा था।

‘बिग बॉस 9’ के घर के अंदर हुई थी रोशेल और कीथ की मुलाकात

गौरतलब है कि रोशेल व कीथ की मुलाकात ‘बिग बॉस 9’ के घर के अंदर हुई थी, जिसने लोगों का ध्यान खींचा था। इसके बाद वे डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 9’ में भी नजर आए। दोनों ने 4 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बीच पर गुपचुप तरीके से शादी की। शादी में फैमिली और कुछ खास फ्रेंड्स ही शामिल हुए थे। कीथ ने इंस्टाग्राम के जरिए सभी को शादी की जानकारी दी थी।

हाल ही रोशेल ने एक्ट्रेस रुबीना दिलैक के चैट शो ‘किसी ने बताया नहीं’ में मां बनने का एक्सपीरिएंस शेयर किया था। रोशेल ने बताया कि प्रेग्नेंसी में कोई आपको ये नहीं बताता कि आपके अंदर बहुत से शारीरिक बदलाव आने वाले हैं। आपका शरीर पहले जैसा नहीं रहेगा। शारीरिक बदलाव के कारण मेरा कॉन्फिडेंस खत्म हो गया। जब प्रेग्नेंसी में आपका वजन 5 किलो बढ़ता है तो ऐसा लगता है कि 10 किलो तक बढ़ गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम