न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारियां, शादी के 5 साल बाद नन्ही परी की मां बनीं रोशेल राव

‘बिग बॉस 9’ फेम एक्ट्रेस रोशेल राव व एक्टर कीथ सिकेरा काफी समय से घर में किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे थे। अब कीथ-रोशेल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 04 Oct 2023 10:43:00

‘द कपिल शर्मा शो’ की एक्ट्रेस के घर गूंजीं किलकारियां, शादी के 5 साल बाद नन्ही परी की मां बनीं रोशेल राव

‘बिग बॉस 9’ फेम एक्ट्रेस रोशेल राव व एक्टर कीथ सिकेरा काफी समय से घर में किलकारियां गूंजने का इंतजार कर रहे थे। अब कीथ-रोशेल के साथ उनके फैंस भी खुश हैं क्योंकि सेलेब्रिटी कपल के घर नन्ही परी का आगमन हो गया है। ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आ चुकीं रोशेल ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने अपने चाहने वालों के लिए मंगलवार (3 अक्टूबर) को इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को एक वीडियो पोस्ट के माध्यम से शेयर किया।

इसके साथ ही उन्होंने बेबी गर्ल का नाम भी बताया। इस प्यारी सी बिटिया का नाम सीकेरा है। रोशेल ने पोस्ट में लिखा, “भगवान ने हमें अब तक का सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है। हमारी बेबी गर्ल, बेबी सिकेरा का जन्म 1 अक्टूबर 2023 को हुआ। इतने प्यार और सपोर्ट के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद। भगवान ने हमें वह दिया जो हमने मांगा था।”

फैंस और सेलिब्रिटीज कपल को बधाई और शुभकामनाएं दे रहे हैं। प्रोड्यूसर प्रीति सिमोंस ने कमेंट किया, 'Awwww बधाई खूबसूरत दिखने वाले पैरेंट्स।' कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा ने कमेंट किया, 'बधाई।' आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान लिखती हैं, 'Awwww बधाई प्यारे पैरेंट्स और बेबी गर्ल का स्वागत।' पोस्ट को कॉमेडियन भारती सिंह ने लाइक किया।

साल 2018 में महाबलीपुरम में रोशेल राव व कीथ सिकेरा ने की थी शादी

उल्लेखनीय है कि रोशेल का मैटरनिटी शूट काफी वायरल हुआ था, जो काफी बोल्ड था। कपल ने एक साथ कई रोमांटिक पोज दिए थे। इससे पहले दोनों ने 2 अगस्त को कुछ खूबसूरत तस्वीरों के साथ प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। रोशेल व कीथ BB-9 में मिले थे और दोनों को प्यार हो गया। बाद में उन्होंने साल 2018 में क्रिश्चियन वेडिंग की थी।

दोनों ने 4 मार्च 2018 को तमिलनाडु के महाबलीपुरम में डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर समंदर किनारे शादी रचाई थी। रोशेल के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने 'झलक दिखला जा 6', 'खतरों के खिलाड़ी 5', 'नच बलिए 9’ में भी हिस्सा लिया था। वह कपिल के शो में भी लोगों का खूब मनोरंजन करती नजर आईं। कपिल शो में उनसे खूब फ्लर्ट करते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका