न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश ने पोस्ट किया फनी वीडियो, आरती ने दीपक को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज सोमवार (5 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया 37 साल की हो गई हैं। जेनेलिया के चाहने वाले...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Aug 2024 7:13:16

2 News : जेनेलिया के जन्मदिन पर रितेश ने पोस्ट किया फनी वीडियो, आरती ने दीपक को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख आज सोमवार (5 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया 37 साल की हो गई हैं। जेनेलिया के चाहने वाले उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनके पति एक्टर रितेश देशमुख ने अलग अंदाज में बर्थडे विश किया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसे देख आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। रितेश ने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पति-पत्नी के रिश्ते की झलक दिखाई है।

फनी वीडियो में शादी से पहले और शादी के बाद पति का प्यार कैसा होता है, उससे रूबरू कराया गया है। शुरुआत में रितेश और जेनेलिया 90 के दशक के रोमांटिक गाने 'तुम सा कोई प्यारा' पर परफॉर्म कर रहे हैं। अगले हाफ में रितेश फनी अंदाज में जेनेलिया के पैर दबाते हुए नजर आ रहे हैं। रितेश ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी बर्थडे बाइको। सच में तुमने मेरी लाइफ बदल दी है।” रितेश की इस पोस्ट पर जेनेलिया ने ग्रीन हार्ट वाली इमोजी के साथ कमेंट सेक्शन में लिखा, “मैं आपकी लाइफ को बदलती रहना चाहती हूं।” यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

बता दें कपल अक्सर एक-दूसरे की टांग-खिंचाई करने वाला वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। उल्लेखनीय है कि रितेश व जेनेलिया को पहली बार फिल्म 'तुझे मेरी कसम' (2003) में देखा गया था। जेनेलिया ने साल 2012 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रितेश के साथ शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं।

अप्रैल में हुई थी आरती सिंह और दीपक चौहान की शादी

गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन एक्ट्रेस आरती सिंह ने 25 अप्रैल को बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ शादी की थी। शादी के बाद से आरती कई दफा सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी खुशहाल जिंदगी की झलक दिखा चुकी हैं। वह तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। अब आज सोमवार (5 अगस्त) को दीपक के जन्मदिन पर आरती ने पति की तारीफ में पोस्ट और उनके साथ दिल छू लेने वाला वीडियो साझा किया है।

आरती ने इंस्टाग्राम पर शादी फंक्शन और इससे पहले की रस्मों के कुछ पल दिखाए हैं। आरती ने लिखा, “मेरी हर मन्नत आप हमेशा से..ऐसा कोई मंदिर नहीं होगा जहां मैंने अपनी शादी नहीं मांगी। और सारे भगवान ने मुझे इस दुनिया का सबसे अच्छा इंसान दिया। आपको पाकर मैं धन्य हूं और मैंने आपसे प्यार, क्षमा और धैर्य सीखा है।

मैरिज के बाद या उससे पहले भी मुझमें एक प्रतिशत भी बदलाव नहीं आया। आपने कभी मुझे बदलने की कोशिश नहीं की। मुझे प्यार करने के लिए धन्यवाद। भगवान आपको आशीर्वाद दें और आपको इस दुनिया की सारी खुशियां दें। खूब काम करो और 7 बजे घर आ जाओ..आपको शुभकामनाएं हैप्पी बर्थडे मेरी जान। मेरा बच्चा।” एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी, पारस छाबड़ा और अपर्णा दीक्षित ने पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए दीपक को बर्थडे विश किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री