न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पार्टी में रिहाना ने बांधा समां, परफॉर्मेंस के लिए पॉप सिंगर को मिले इतने करोड़

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू हो गई। गुजरात के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Mar 2024 11:07:05

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग पार्टी में रिहाना ने बांधा समां, परफॉर्मेंस के लिए पॉप सिंगर को मिले इतने करोड़

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी शुक्रवार (1 मार्च) से शुरू हो गई। गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग सेरेमनी के पहले दिन पॉप सिंगर रिहाना ने सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया। रिहाना को लेकर पूरी दुनिया में जबरदस्त क्रेज है। रिहाना का वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है। पैपराजी विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिहाना का वीडियो शेयर किया है।

इसमें रिहाना को भारत में आमंत्रित करने के लिए अंबानी फैमिली को थैंक्स बोलते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में रिहाना ने अनंत-राधिका को उनके ‘मिलन’ पर बधाई भी दी। उन्होंने कहा, “सभी को गुड इवनिंग! आज रात यहां रहना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं कभी भारत नहीं आई। अंबानी परिवार को धन्यवाद, मैं आज रात यहां हू। अनंत और राधिका, मुझे यहां बुलाने के लिए धन्यवाद। भगवान आपके मिलन को आशीर्वाद दें। मैं आपके सर्वोत्तम की कामना करती हूं। बधाई हो।”

रिहाना ने फंक्शन में पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस दी। यह हिंदुस्तान में रिहाना का पहला कार्यक्रम था। रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगा दिए। सभी ने रिहाना के गानों को खूब एंजॉय किया। इवेंट में आए मेहमान ही नहीं, बल्कि खुद अंबानी परिवार भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया। खास बात तो ये रही कि मुकेश अंबानी भी रिहाना के गाने पर थिरकते नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

प्री वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंच चुके हैं ये दिग्गज सितारे

बता दें कि महज कुछ ही देर की परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने अंबानी से मोटी रकम वसूली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी गई है। उल्लेखनीय है कि तीन दिन तक होने वाले अलग-अलग समारोह में शिरकत करने के लिए शाहरुख खान, सलमान खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, सैफ अली खान, करीना कपूर खान, माधुरी दीक्षित, जान्हवी कपूर, रानी मुखर्जी, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट वरुण धवन, अनिल कपूर, सारा अली खान, इब्राहिम अली खान, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित कई बॉलीवुड हस्तियां जामनगर पहुंच चुकी हैं।

पहले दिन के फंक्शन को ‘एन इवनिंग इन एवरलैंड’ का दर्जा दिया गया। इसमें ड्रेस कोड को ‘एलिगेंट कॉकटेल’ के रूप में लिस्टेड किया गया था। अब आज शनिवार (2 मार्च) को दूसरे दिन सुझाए गए ड्रेस कोड ‘जंगल फीवर’ के साथ ‘ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड’ की मेजबानी की जाएगी। अंतिम दिन रविवार को दो कार्यक्रम आयोजित होंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम