न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिद्धिमा ने शेयर की एग्स फ्रीजिंग के दौरान सामने आईं मुश्किलें, एक्सीडेंट के बाद इस एक्ट्रेस की हालत गंभीर

टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में ‘रोबोट बहू’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित अक्सर किसी न किसी कारण...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Mar 2024 8:22:17

2 News : रिद्धिमा ने शेयर की एग्स फ्रीजिंग के दौरान सामने आईं मुश्किलें, एक्सीडेंट के बाद इस एक्ट्रेस की हालत गंभीर

टीवी सीरियल ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में ‘रोबोट बहू’ का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। रिद्धिमा 33 साल की हो गई हैं। वह अभी तक कुंआरी हैं, लेकिन उन्होंने एग्स फ्रीज करवा लिए हैं। अब रिद्धिमा ने एक इंटरव्यू में मदरहुड और एग्स फ्रीजिंग को लेकर खुलकर बात की। रिद्धिमा ने कहा कि कि मेरे लिए मदरहुड मैटर करता है लेकिन बाकियों के लिए उनमें मेरे कुछ दोस्त भी शामिल हैं, ये सिर्फ एक चीज है।

मैं 30 क्रॉस कर चुकी हूं और मैं कोई भी चांस नहीं लेना चाहती हूं। किसी भी महिला की बायलॉजिकल क्लॉक होती है। हम पूरी लाइफटाइम में इतने सारे अंडों के साथ पैदा होते हैं लेकिन थोड़े समय के बाद वो अंडे खत्म हो जाते हैं। मुझे इसकी नॉलेज थी। मैं ही जानती हूं कि कैसे प्रोजेक्ट्स के बीच में समय निकालकर मैंने एग्स फ्रीजिंग का प्रोसेस करवाया था। यह बहुत थकाऊ था। ये आसान नहीं होता, इतने सारे इंजेक्शन लेने पड़ते हैं बहुत ब्लोटिंग होती है।

वजन भी बढ़ता है। हालांकि अपने आप ही यह सब दिक्कतें खत्म भी हो जाती हैं। एक मिथ भी है कि हार्मोनल इंजेक्शन लेने से आप मोटे हो जाते हो लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। बस प्रोसीजर होने के बाद थोड़ा सा एक क्रैश आता है हार्मोन्स का। मैं नहीं जानती कि मेरी शादी कब होगी। जब भी मुझे सही लड़का मिलेगा तो मैं शादी कर लूंगी। बता दें कि रिद्धिमा ने 'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 9 में भी चुनौती पेश की थी।

ridhima pandit,actress ridhima pandit,bahu hamari rajinikanth serial,ridhima egg freezing,tamil actress arundhathi nair,arundhathi nair,arundhathi nair road accident

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं तमिल एक्ट्रेस अरुंधति नायर

मनोरंजन जगत से फैंस का दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। मशहूर तमिल एक्ट्रेस अरुंधति नायर (28) इस वक्त अस्पताल में हैं और उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। एक एक्सीडेंट के बाद वह जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं। अरुंधति के परिवार के सदस्यों ने उनके वेंटीलेटर पर होने की पुष्टि की है। अरुंधति की टीम ने भी एक पोस्ट शेयर कर सेहत की जानकारी देते हुए लिखा कि हमें उसके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए आपकी प्रार्थनाओं और समर्थन की जरूरत है।

जानकारी के मुताबिक अरुंधति का जब एक्सीडेंट हुआ तो वह अपने भाई के साथ सफर कर रही थीं। एक यूट्यूब चैनल को इंटरव्यू देकर वे घर लौट रहे थे। तभी केरल के कोवलम में ये हादसा हो गया। हादसे के तुरंत बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अरुंधति को गंभीर चोटें आईं। उनका सिर ज्यादा चोटिल हुआ।

अरुंधति की बहन अराथी ने भी एक बयान दिया। उन्होंने कहा था कि हमें तमिलनाडु के समाचार पत्रों और टीवी चैनलों में रिपोर्ट की गई खबरों को स्पष्ट करने की जरूरत महसूस हुई। ये सच है कि मेरी बहन अरुंधति नायर का तीन दिन पहले एक्सीडेंट हो गया था। वह गंभीर हालत में हैं और तिरुवनंतपुरम के अनंतपुरी अस्पताल में वेंटिलेटर पर रहते हुए जिंदगी के लिए संघर्ष कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका