न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शुभमन को डेट करने के सवाल पर रिद्धिमा ने दिया यह जवाब, सोनाक्षी ने इसलिए घर में ही की शादी

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपने काम के बजाय निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल पिछले कुछ समय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 11:27:35

2 News : शुभमन को डेट करने के सवाल पर रिद्धिमा ने दिया यह जवाब, सोनाक्षी ने इसलिए घर में ही की शादी

टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित इन दिनों अपने काम के बजाय निजी जिंदगी को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। दरअसल पिछले कुछ समय से रिद्धिमा का नाम उनसे 9 साल छोटे युवा भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल के साथ जोड़ा जा रहा है। पिछले महीने सोशल मीडिया पर अचानक अफवाहें उड़ने लगी कि रिद्धिमा जल्द ही शुभमन के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं। हालांकि रिद्धिमा ने इन अफवाहों को झूठा करार दिया था।

अब एक बार फिर रिद्धिमा ने शुभमन संग रिश्ते पर रिएक्शन दी है। दरअसल एक इंटरव्यू में जब रिद्धिमा से पूछा गया कि क्या वह शुभमन को डेट कर रही हैं तो इस पर उन्होंने कहा कि नहीं... मैं उन्हें जानती भी नहीं हूं लेकिन मैं उनसे एक दिन जरूर मिलना चाहती हूं। अगर मैं उन्हें डेट कर रही होती तो बात अलग होती। मैं शुभमन को जानती नहीं हूं, लेकिन वो एक बेहतरीन स्पोर्ट्स पर्सन हैं। इससे ज्यादा मैं उन्हें नहीं जानती हूं।

अगर मैं उनसे कभी मिलूंगी तो मैं उम्मीद करती हूं कि हम दोनों ही मिलकर इस बात पर खूब हंसेंगे। शुभमन काफी क्यूट हैं लेकिन हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है और ना ही होने वाला है लेकिन एक दिन मैं उनसे जरूर मिलूंगी। उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा ने ऋतिक रोशन के चचेरे भाई एहसान रोशन को 10 साल तक डेट किया था। बाद में उनका ब्रेकअप हो गया।

रिद्धिमा को टीवी सीरियल 'बहू हमारी रजनीकांत' से पहचान मिली, जिसमें उन्होंने ह्यूमनॉयड रोबोट ‘रजनी’ की भूमिका निभाई थी। वह कई शो कर चुकी हैं। रिद्धिमा ने फिल्म 'दीवाने अनजाने' में कैमियो किया था, जबकि वह 'हम - आई एम बिकॉज ऑफ अस' वेब सीरीज में भी नजर आई थीं।

ridhima pandit,actress ridhima pandit,hamari bahu rajinikanth,ridhima robot,shubman gill,ridhima shubman,sonakshi sinha,actress sonakshi sinha,zaheer iqbal,sonakshi zaheer marriage

मैं स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी, इसलिए हर चीज मेरे ओपन हाउस में हुई : सोनाक्षी

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को मुंबई में बांद्रा स्थित अपार्टमेंट में एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी की। आजकल ज्यादातर सितारे बहुत तामझाम के साथ शादी कर रहे हैं। ऐसे में सोनाक्षी की इंटीमेट वेडिंग चर्चा में रही, जिसमें चंद करीबी लोग ही शामिल हुए थे। अब सोनाक्षी ने घर में ही शादी करने पर बात की है। सोनाक्षी ने हाल ही में ‘बॉलीवुड बबल’ को दिए इंटरव्यू में इंटीमेट वेडिंग करने की वजह बताई।

उन्होंने कहा कि ये सच है कि हम एक-दूसरे के साथ हैं और ये चीज हम दोनों लंबे वक्त से चाहते थे। हम क्लियर थे कि हमें इसे कैसे करना है। हम चाहते थे शादी छोटी हो, इंटीमेट हो और हमारा रिसेप्शन एक बड़ी पार्टी हो, जिसमें हर कोई फन कर सके। मैं स्ट्रेस नहीं लेना चाहती थी, इसलिए हर चीज मेरे ओपन हाउस में हुई। मैं अपने बाल बनवा रही थी, मेकअप कर रही थी और हर कोई घर में अंदर-बाहर हो रहा था।

दोस्त मेरे वॉर्डरोब में चिल कर रहे थे। खाने और सजावट की तैयारियां चल रही थीं। तो मेरा घर वाकई एक ओपन हाउस है, ऐसा ही मैं चाहती थी। बहुत होमली और खूबसूरत एहसास था। सब परफेक्ट था। मैंने सिंपल कपड़े इसलिए पहने थे, क्योंकि मैं शादी में कंफर्टेबल रहना चाहती थीं। मैं चाहती थीं कि शादी में जमकर डांस कर सकूं। उल्लेखनीय है कि कपल ने शादी वाले दिन ही मुंबई के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क