न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शुभमन के साथ शादी की खबरों पर बोलीं यह एक्ट्रेस, डेजी ने शिव के साथ शादी की अफवाहों पर कहा...

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं। वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। उनका नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 01 Jun 2024 12:39:20

2 News : शुभमन के साथ शादी की खबरों पर बोलीं यह एक्ट्रेस, डेजी ने शिव के साथ शादी की अफवाहों पर कहा...

शुभमन गिल भारतीय क्रिकेट के चमकते सितारे हैं। वे तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं। उनका नाम लगातार किसी न किसी से जुड़ता रहता है। पहले कहा जा रहा था कि वे सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को डेट कर रहे हैं। फिर यही बातें सारा अली खान के लिए कही जाने लगी। अब शुभमन और टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित (33) के अफेयर के चर्चे हैं। खबर है कि रिद्धिमा खुद से 10 साल छोटे शुभमन के साथ इसी साल दिसंबर में शादी करने वाली हैं।

हालांकि रिद्धिमा ने इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि इनमें कोई भी सच्चाई नहीं है। ‘बहू हमारी रजनीकांत’ सीरियल से मशहूर हुईं रिद्धिमा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक वीडियो शेयर करते हुए कहा, “मैं पत्रकारों के बहुत सारे कॉल से जाग उठी, जो मेरी शादी के बारे में पूछ रहे थे, लेकिन क्या शादी? मैं शादी नहीं कर रही हूं और अगर मेरी लाइफ में ऐसा कुछ खास होता है, तो मैं खुद आकर इसके बारे में अनाउंस करूंगी। इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है।”

उल्लेखनीय है कि रिद्धिमा ने ‘बहू हमारी रजनीकांत’ से अपनी पहचान बनाई। शो से वह रातों-रात स्टार बन गई थीं। उन्होंने एक रोबोट का रोल किया था। रिद्धिमा ‘खतरा खतरा खतरा’ और ‘बिग बॉस ओटीटी’ के पहले सीजन में भी शिरकत कर चुकी हैं।

ridhima pandit,actress ridhima pandit,shubman gill,ridhima shubman,sara tendulka,sara ali khan,hamari bahu rajinikanth,daisy shah,thiv thakare,daisy shiv,jai ho

डेजी ने शिव के लिए कहा, हमारे बीच इतना अच्छा बॉन्ड इसलिए है क्योंकि...

कोरियोग्राफर डेजी शाह (39) ने सलमान खान की फिल्म ‘जय हो’ से बतौर लीड एक्ट्रेस एक्टिंग करिअर की शुरुआत की थी। डेजी का नाम काफी समय से शिव ठाकरे के साथ जोड़ा जा रहा है। कुछ दिनों से उनकी शादी की खबरें आ रही हैं। अब इस पर डेजी की रिएक्शन सामने आई है। डेजी ने ई टाइम्स से बात करते हुए कहा कि यह पहली बार है जब ये अफवाह शादी तक पहुंची है। शिव और मेरे बीच कुछ नहीं है। हम अच्छे दोस्त हैं।

ये सब अफवाह इतनी वायरल हो रही है क्योंकि एक समय था जब मैं इंडस्ट्री में आई थी, सब मेरे लिए नया था और किसी ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे गाइड किया। ऐसे ही जब मैं शिव से पहली बार मिली, उन्होंने कई रियलिटी शोज किए हैं। मैंने उनसे सलाह ली और जब बात फिल्मों को लेकर होती है तो शिव मुझसे सलाह लेते हैं क्योंकि इसमें मेरा एक्सपीरियंस ज्यादा है।

हमारे बीच इतना अच्छा बॉन्ड इसलिए है क्योंकि हम एक-दूसरे को लेकर बहुत बात करते हैं। जब आप चीजें ज्यादा शेयर करते हैं, लोग सोचने लगते हैं कि आप रिलेशनशिप में हैं। मैं ऐसी हूं जिसे अटेंशन चाहिए, लेकिन ऐसा है कि यह चाहिए भी और नहीं भी। यह बहुत ही मुश्किल है इसलिए अब तक सिंगल हूं क्योंकि मैं बहुत ही मुश्किल इंसान हूं। खैर छोड़ो रिलेशनशिप में मुझे क्या चाहिए क्या नहीं, पहले मैं खुद को समझ लूं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष