न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऋचा चड्ढा ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, श्लोक लिखने के साथ जताई भावनाएं, इसलिए बंद किया कमेंट सेक्शन

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। ऋचा और उनके पति एक्टर अली फजल इसी महीने अपने पहले बच्चे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 17 Jul 2024 10:53:06

ऋचा चड्ढा ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, श्लोक लिखने के साथ जताई भावनाएं, इसलिए बंद किया कमेंट सेक्शन

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा इन दिनों प्रेग्नेंसी फेज को एंजॉय कर रही हैं। ऋचा और उनके पति एक्टर अली फजल इसी महीने अपने पहले बच्चे का स्वागत करने को तैयार हैं। कपल इसको लेकर काफी एक्साइटेड है। हीरामंडी की सफलता के बाद ये ऋचा के लिए काफी खुशी का पल होने वाला है। ऋचा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऋचा ने फरवरी में प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी। अब ऋचा ने अपनी कुछ फोटो शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर धूम मचा दी है।

दरअसल ऋचा ने इंस्टाग्राम पर मैटरनिटी फोटोशूट की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इनमें ऋचा बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं, जबकि उनके पीछे अली हैं। ऋचा ने नेगेटिविटी से बचने के लिए फोटो का कमेंट सेक्शन बंद कर दिया। एक तस्वीर में अली ने बीवी के बेबी बंप पर हाथ रखकर पोज दिया। दूसरी तस्वीर में भी प्रेग्नेंट ऋचा अपने पति के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट कर रही हैं।

चौथी फोटो में ऋचा मुस्कुराते हुए फोटो क्लिक करवा रही हैं। ऋचा ने कैप्शन में लिखा, “इतना पवित्र प्यार दुनिया में सिवाय प्रकाश की किरण के और क्या ला सकता है? इस जिंदगी और कई अन्य जिंदगी में, तारों की रोशनी और आकाशगंगाओं के जरिए...इस अविश्वसनीय यात्रा में मेरे साथी बनने के लिए धन्यवाद अली फजल। हमारे नेचुरल आवास में हमें शूट करने के लिए जीनियस @ridburman को बुलाने के लिए धन्यवाद कनिका गुलाटी। हम प्रकाश के योद्धा, करुणा, सहानुभूति, उपचार और सबसे बढ़कर प्रेम की संतान को जन्म दें। आमीन!”

कई सालों तक रिलेशनशिप में रहने के बाद साल 2022 में ऋचा-अली ने की थी शादी

इसके साथ ऋचा ने एक श्लोक भी लिखा, “ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते॥” इसका अर्थ है वह सच्चिदानंदघन परब्रह्म पुरुषोत्तम परमात्मा सभी प्रकार से सदा सर्वदा परिपूर्ण है। यह जगत भी उस परब्रह्म से पूर्ण ही है, क्योंकि यह पूर्ण उस पूर्ण पुरुषोत्तम से ही उत्पन्न हुआ है। इस प्रकार परब्रह्म की पूर्णता से जगत पूर्ण होने पर भी वह परब्रह्म परिपूर्ण है।

उस पूर्ण में से पूर्ण को निकाल देने पर भी वह पूर्ण ही शेष रहता है अर्थात शून्य। ऋचा ने यह भी लिखा, “कमेंट्स बंद हैं, क्योंकि यह मेरे द्वारा पोस्ट की गई अब तक की सबसे निजी चीज है।” ‘फुकरे’ फेम ऋचा और ‘मिर्जापुर’ फेम अली ने लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद अक्टूबर 2022 में शादी की थी।

ऋचा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में ‘लज्जो’ के रूप में देखा गया था। वहीं, अली 'मिर्जापुर सीजन 3' वेब सीरीज में नजर आ रहे हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क