न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋचा-अली ने शेयर किया शादी की डॉक्यूमेंट्री का टीजर, करीना-सैफ की शादी के 11 साल पूरे

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 16 Oct 2023 6:22:15

2 News : ऋचा-अली ने शेयर किया शादी की डॉक्यूमेंट्री का टीजर, करीना-सैफ की शादी के 11 साल पूरे

एक्टर अली फजल और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा पिछले कुछ दिनों से अपनी शादी की डॉक्यूमेंट्री को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसका नाम 'रिअलीटी' (RiAlity) है। अब दोनों ने अपने चाहने वालों के लिए इसकी पहली झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीजर के रूप में पेश कर दी है। इसमें यह जोड़ी परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी का आनंद लेती नजर आ रही है।

ये झलक शादी के सालभर बाद सामने आई है। शादी 4 अक्टूबर 2022 को हुई थी। अभी यह खुलासा नहीं हुआ है कि दिल्ली, लखनऊ और मुंबई में वैवाहिक कार्यक्रमों के खूबसूरत पल समेटे इस डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण कब और कहां होगा। राहुल सिंह दत्ता इसके डायरेक्टर हैं। टीजर की शुरुआत कार में बैठे ऋचा और अली की क्लिप के साथ होती है। दोनों ही थक-हारकर कार में ही सोते हुए नजर आ रहे हैं। शुरू में ही अली एक शायरी कहते हुए सुनाई देते हैं कि एक जमाना हम भी हैं जहां मोहब्बत की जीत होती है…जिसे टाला नहीं जा सकता।

वीडियो में एक पल के लिए ऋचा को इमोशनल दिखाया गया है। एक एम्बुलेंस भी दिखाई गई है, जिससे देखकर लगता है कि शादी के दौरान कोई घटना भी घटी होगी। बता दें कि ऋचा और अली की लव स्टोारी की शुरुआत साल 2012 में फिल्मा 'फुकरे' के सेट से हुई थी। वर्कफ्रंट पर बात करें तो ऋचा इन दिनों अपनी कॉमेडी फिल्म 'फुकरे 3' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए के कलेक्शन के काफी करीब है। दूसरी ओर, अली फजल की मूवी 'खुफिया' भी पिछले दिनों रिलीज हुई थी।

करीना ने इंस्टाग्राम पर पति सैफ अली खान के साथ शेयर की फोटो

करीना कपूर और सैफ अली खान की शादी को आज 16 अक्टूबर को 11 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर करीना ने सैफ के साथ इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी फोटो शेयर की है। दोनों व्हाइट ड्रेस में नजर आ रहे हैं। सैफ ने व्हाइट कुर्ता पायजामा और स्लीवलेस जैकेट पहनी है। करीना व्हाइट शर्ट और ब्लू रंग की फुल स्लीव्स जैकेट में नजर आ रही हैं।

उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ है और पिज्जा स्लाइस को एंजॉय कर रही हैं। सैफ कैमरे के सामने मुस्कुरा रहे हैं और उन्होंने एक हाथ करीना के कंधे पर रखा है। करीना ने कैप्शन में लिखा,''ये हम हैं, तुम, मैं और पिज्जा, फॉरएवर काइंड ऑफ लव, हैप्पी एनिवर्सरी हजबैंड।'' करीना की इस पोस्ट पर उनकी कजिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने कमेंट सेक्शन में रेड कलर का हार्ट इमोजी शेयर किया है। करीना की बेस्ट फ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी।"

संजय कपूर और उनकी पत्नी महीप कपूर ने लिखा, “हैप्पी एनिवर्सरी।” करीना और सैफ की शादी 16 अक्टूबर 2012 को मुंबई के बांद्रा में हुई थी। उनके दो बेटे तैमूर और जहांगीर हैं। सैफ की पहली शादी एक्ट्रेस अमृता सिंह से हुई थी। उनके बेटी सारा और बेटा इब्राहिम अली खान हैं। साल 2004 में सैफ और अमृता का तलाक हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार