न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ऋचा और अली ने इस अंदाज में दी फैंस को गुडन्यूज, फिर से अयोध्या पहुंचे अमिताभ ने किए रामलला के दर्शन

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के घर जल्द ही नन्हे-मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली है। यह कोई अटकलें नहीं हैं, बल्कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 09 Feb 2024 2:11:47

2 News : ऋचा और अली ने इस अंदाज में दी फैंस को गुडन्यूज, फिर से अयोध्या पहुंचे अमिताभ ने किए रामलला के दर्शन

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के घर जल्द ही नन्हे-मुन्ने की किलकारियां गूंजने वाली है। यह कोई अटकलें नहीं हैं, बल्कि कपल ने खुद इस न्यूज को कंफर्म करते हुए सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा नोट शेयर किया है। आज शुक्रवार (9 फरवरी) को कुछ देर पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट अपलोड की है। इसमें उनकी एक बेहद प्यारी सी तस्वीर दिख रही है जिसमें ऋचा और अली रोमांटिक मूड में दिख रहे हैं। साथ ही वे बेहद स्टाइलिश लग रहे हैं।

हालांकि फोटो में ऋचा का बेबी बंप नहीं दिखा। दूसरी फोटो में उन्होंने लिखा,“1+1 = 3’ इस बात से उन्होंने इशारा दिया है कि अब वे 2 से 3 होने वाले हैं। कपल ने कैप्शन में लिखा, “एक छोटी सी हार्ट बीट हमारी दुनिया की सबसे तेज आवाज़ है।“ इस पोस्ट पर एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन ने कमेंट किया, “जब तुम्हें जरूरत हो तो मुझे फोन कर लेना।” इसके साथ ही मृणाल ठाकुर, करिश्मा तन्ना, आयुष्मान खुराना, रसिका दुग्गल, दिया मिर्जा, सबा आजाद, प्रतीक बब्बर, पत्रलेखा, कृति खरबंदा सहित कई सेलेब्स व फैंस ने उन्हें बधाई दी है। बता दें कि कई साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2022 में ऋचा और अली ने शादी रचाई थी।

‘फुकरे’ में इन दोनों ने साथ काम किया था। ऋचा ने इस फिल्म में भोली पंजाबन का किरदार निभाया, जिसे लोगों ने खूब प्यार दिया। ऋचा जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरामंडी’ में दिखेंगी। अली को ‘मिर्जापुर’ वेबसीरीज में ‘गुड्डू भैया’ के रोल से खास पहचान मिली। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही ‘आर्टिकल 370’ फिल्म की ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में एक्ट्रेस यामी गौतम और उनके पति फिल्ममेकर आदित्य धर ने भी फैंस को बताया था कि वे जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं।

अमिताभ बच्चन की राम मंदिर से तस्वीरें हो रही हैं वायरल

बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन एक बार फिर से रामलला की नगरी अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने भगवान राम के दर्शन किए हैं। अमिताभ की मंदिर के अंदर से कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। खुद ‘बिग बी’ ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें अमिताभ भगवान राम की मूर्ति के आगे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहे हैं।

इस दौरान अमिताभ सफेद कुर्ते-पायजामे के साथ नारंगी रंग के वेस्ट कोट में नजर आ रहे हैं। उनके साथ पुलिस और मंदिर के पुजारी भी हैं। इन फोटो में राम मंदिर की एक झलक देखने को मिल रही है। अमिताभ जहां खड़े हुए हैं, उसी के साइड में दीवार पर प्रार्थना लिखी हुई है। अमिताभ ने राम मंदिर के अंदर की कई खूबसूरत तस्वीरें अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की हैं। इन्हें शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “बोल सिया पति रामचंद्र की जय।”

बता दें कि 22 जनवरी को राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह हुआ था। मंदिर में रामजी की मूर्ति स्थापित की गई थी। कार्यक्रम में अलग-अलग फील्ड के वीआईपी गेस्ट पहुंचे थे। अमिताभ बेटे अभिषेक बच्चन के साथ प्राण प्रतिष्ठा का हिस्सा बने थे। तब भी उनकी कई फोटो सामने आई थी। गौरतलब है कि अमिताभ ने हाल ही में अयोध्या में एक प्लॉट भी खरीदा है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका