न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रिया ने खुद को सुष्मिता से भी बड़ी गोल्ड डिगर बताया, सैफ और तैमूर का वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोमवार (1 जुलाई) को 32 साल की हो गईं। रिया ने अपना एक पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ शुरू किया है। इस शो में उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 7:09:44

2 News : रिया ने खुद को सुष्मिता से भी बड़ी गोल्ड डिगर बताया, सैफ और तैमूर का वीडियो हो रहा वायरल

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती सोमवार (1 जुलाई) को 32 साल की हो गईं। रिया ने अपना एक पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ शुरू किया है। इस शो में उनकी पहली गेस्ट एक्ट्रेस सुष्मिता सेन बनेंगी। इस दौरान दोनों खुद को गोल्ड डिगर कहे जाने के बारे में भी बात करती दिख रही हैं। बता दें कि साल 2020 में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनकी करीबी दोस्त रिया विवादों में आ गई थीं। रिया के लिए बीते चार साल बेहद उथल-पुथल भरे रहे। उन पर कई तरह के आरोप लगे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा।

रिया ने अपने इस पॉडकास्ट का टीजर आज 2 जुलाई को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। रिया ने लिखा, “बीते रोज मैं 32 साल की हो गईं, और क्या सफर रहा है ये। बीते 4 साल बदलाव, विकास और मेरे खुद के बनने के बारे में रहे, जिसे लेकर अब मैं अच्छा महसूस करती हूं। इसे सेलिब्रेट करने के लिए मैं कुछ स्पेशल शुरू कर रही हूं। ऐसे लोगों को दावत दे रही हूं जिन्होंने खुद ही अपनी जिंदगी का चैप्टर 2 शुरू किया है। इस शो को शुरू करने के लिए सुष्मिता सेन से बेहतर मेहमान कोई नहीं हो सकता।

मैं बचपन से ही उन्हें देखती रही हूं और मैं अब भी इस बात से आश्चर्यचकित हूं कि वह जीवन को कैसे चुनौती देती हैं और उसमें जीत हासिल करती हैं। हमने जीवन, प्रेम और विकास से जुड़ी सभी चीजों के बारे में बहुत अच्छी बातचीत की। सीक्वल आमतौर पर उबाऊ होते हैं, लेकिन यह नहीं है। स्टे ट्यून्ड चैप्टर 2।” टीजर में रिया बोलती हैं, “पता है इस रूम में आपसे भी बड़ी गोल्ड डीगर मौजूद है?” इस पर सुष्मिता मजाकिया अंदाज में कहती हैं, “अच्छा, तुम भी हो?” तो रिया कहती हैं, “मैं तो सबसे बड़ी हूं (गोल्ड डिगर)।”

उल्लेखनीय है कि सुशांत की मौत के बाद रिया को ऑनलाइन ट्रॉलिंग का सामना करना पड़ा था और आरोप लगे थे कि वो सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करती थीं। इसी तरह जब सुष्मिता ने पूर्व आईपीएल कमिश्नर भगोड़े ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप को पब्लिक किया था तब उन पर भी गोल्ड डिगर होने के आरोप लगे थे। हालांकि बाद में वे दोनों अलग हो गए थे।

सैफ अली खान ने बेटे तैमूर को बताया दादा और परदादा के बारे में

एक्ट्रेस करीना कपूर खान और एक्टर सैफ अली खान अपने बड़े बेटे तैमूर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दिला रहे हैं। अब तैमूर और सैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें तैमूर क्रिकेट के मैदान में ट्रेनिंग ले रहे हैं, जबकि सैफ उन्हें क्रिकेट को लेकर अपने परिवार के इतिहास के बारे में बता रहे हैं। सैफ बेटे को काउंटी के बारे में समझा रहे हैं।

सैफ ने तैमूर को बताया कि उसके परदादा वॉर्सेस्टरशायर के लिए खेलते थे, जबकि दादा मंसूर अली खान पटौदी ने ससेक्स की कप्तानी की थी। ये वीडियो इंटरनेशनल क्रिकेट मास्टर्स यूके के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। दूसरे वीडियो में तैमूर को लॉर्ड्स के इनडोर नेट पर प्रेक्टिस करते देखा जा सकता है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों करीना और सैफ लंदन में दोनों बेटों तैमूर और जेह के साथ क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं।

पिछले दिनों करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर छुट्टियों की कुछ झलकियां शेयर की थीं। करीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म क्रू थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। अब वह सिंघम अगेन में नजर आएंगी। दूसरी ओर, सैफ की अगली फिल्म ‘देवरा पार्ट 1’ है, जिसमें जूनियर एनटी रामाराव और जान्हवी कपूर भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका