न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : आमिर से तारीफ मिलने पर रिया ने बताया खुद का हाल, फरहान ने शिबानी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल इसकी वजह है उनका पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’, जो पिछले दिनों...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 27 Aug 2024 1:33:55

2 News : आमिर से तारीफ मिलने पर रिया ने बताया खुद का हाल, फरहान ने शिबानी को ऐसे किया बर्थडे विश

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल इसकी वजह है उनका पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’, जो पिछले दिनों ही शुरू हुआ है। इस टॉक शो के पहले एपिसोड में पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन नजर आई थीं। दूसरे एपिसोड में रिया ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ मेंटल हेल्थ, स्ट्रेस और तमाम आलोचना पर बात की। इस दौरान आमिर ने रिया की सराहना की। आमिर ने कहा कि इतनी खराब सिचुएशन के बावजूद रिया ने काफी हिम्मत दिखाई और हर मुसीबत का डटकर सामना किया।

उन्होंने कहा कि आपके साथ जो हुआ, मैं इसे एक ट्रेजेडी कहूंगा। इसके बाद जिस तरह से आपकी लाइफ बदली, जितनी आपने स्ट्रेंग्थ और पेशेंस दिखाया, इससे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हम सभी इससे बहुत कुछ सीख सकते हैं। एक व्यक्ति का मनोबल टूट जाता है और वह कुचला जाता है। आप अपना दूसरा चैप्टर शुरू कर रही हैं। इस पर रिया ने कहा कि मेरी परवरिश ने ही उन चुनौतियों का सामना करने की हिम्मत और ताकत दी। मैं काफी दुखी थीं।

स्ट्रेस में थीं। मेरी मेंटल हेल्थ बुरी तरह प्रभावित थी। मामला शांत होने पर मैं लंबे समय मानसिक तौर पर बीमार रहीं लेकिन अब थोड़ा रिलेक्स और फ्रेश फील कर रही हूं। मुझे ‘चैप्टर 2’ शुरू करने में इतना समय इसलिए लगा क्योंकि मैं इस दौरान ठीक हो रही थीं। दुख, चिंता, खराब मेंटल हेल्थ और भी बहुत कुछ था। और दुख हर चीज पर हावी हो सकता है। आप किसी से बात कर रहे होते हैं और अचानक एक दुख में डूब जाते हैं।

कई नेगेटिव चीजें थीं, लेकिन अब मुझे नई एनर्जी मिली है। दिमाग पर डिप्रेशन हावी हो जाता है। उस पर काबू पाने के बाद, अब मुझे लगता अब ठीक है। मुझे नई चीजें करने का मन करता है। बता दें कि साल 2020 में रिया के बॉयफ्रेंड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद रिया पर सुशांत को ड्रग्स खरीदकर देने का आरोप लगा और उन्हें 28 दिनों तक पुलिस हिरासत में रहना पड़ा।

फरहान अख्तर ने शिबानी दांडेकर के साथ दो साल पहले की थी शादी

फिल्ममेकर व एक्टर फरहान अख्तर की पत्नी एक्ट्रेस शिबानी दांडेकर आज मंगलवार (27 अगस्त) को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। फरहान ने शिबानी को खास अंदाज में विश किया है। फरहान ने अपने इंस्टाग्राम पर शिबानी की एक शानदार तस्वीर साझा की है। फोटो में वह कैमरे से दूर देखते हुए मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं।

उन्होंने जैकेट के साथ एक सफेद टॉप और एक बड़ी टोपी पहनी हुई है, जिसका फरहान ने मजाकिया कैप्शन दिया। उन्होंने लिखा, “जन्मदिन मुबारक शू..मुझे नहीं लगता कि कोई भी अपने सिर पर साडा डोसा संतुलित करते हुए इतना सुंदर लग सकता है। @shibaniakhtar जितना आप जाननी हैं उससे कहीं ज्यादा प्यार करता हूं। इस पोस्ट पर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, “हाहा हैप्पी बर्थडे शिबानी।”

फरहान की बहन जोया अख्तर ने लिखा, “हाहाहाहाहा। जन्मदिन मुबारक।” शिबानी की बहन अनुषा दांडेकर ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे चिकन। और मसाला उसके दिमाग में है।” बता दें कि तीन साल तक डेट करने के बाद फरहान और शिबानी ने 19 फरवरी 2022 को करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में खंडाला में फरहान के पारिवारिक फार्महाउस में शादी की थी। फरहान ने पहले सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट अधुना भबानी के साथ शादी की थी। दोनों ने 2000 में शादी की और 2017 में अलग हो गए। उनके दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री