न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की मौत के बाद निशाने पर आईं रिया चक्रवर्ती ने ‘चुड़ैल’ और ‘नागिन’ जैसे टैग मिलने पर दी यह रिएक्शन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जून 2020 में आकस्मिक निधन हो गया था। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे। सुशांत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 01 Sep 2024 11:09:52

सुशांत की मौत के बाद निशाने पर आईं रिया चक्रवर्ती ने ‘चुड़ैल’ और ‘नागिन’ जैसे टैग मिलने पर दी यह रिएक्शन

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का जून 2020 में आकस्मिक निधन हो गया था। सुशांत मुंबई के बांद्रा स्थित आवास में मृत पाए गए थे। सुशांत की मौत नें हर किसी को हैरान कर दिया। सब सोच में पड़ गए कि अचानक ऐसा क्या हुआ जो सुशांत ने मौत को गले लगा लिया। उनके लिए न्याय की मांग होने लगी। सुशांत की गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (32) को भी काफी मुश्किल समय से गुजरना पड़ा। रिया को जेल भी जाना पड़ा और उन पर ड्रग्स सहित कई गंभीर आरोप लगे। सोशल मीडिया पर रिया को खूब ट्रॉल किया गया।

यूजर्स ने भड़ास निकालते हुए उन्हें 'गोल्ड डिगर' और 'चुड़ैल' जैसे टैग दिए। अब रिया ने इस पर खुलकर बात की है। रिया ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए बताया कि सुशांत की मौत ने उन्हें कैसे व्यक्तिगत नुकसान पहुंचाया और कैसे वह इस चोट से बाहर निकलीं। रिया ने कहा कि मैं एक ऐसी इंसान थी, जो हर समय अपने काम का आनंद लेना चाहती थी। बिना किसी गोल के बस आर्थिक रूप से स्वतंत्र रहना चाहती थी। मैं कभी नहीं सोच सकती थी कि पूरा देश मेरे बारे में ऐसी राय रखेगा। अच्छा या बुरा तो भूल ही जाइए, एक स्टार के रूप में भी, कभी मेरी महत्वाकांक्षा नंबर 1 बनने की नहीं थी।

एक कलाकार के तौर पर मैंने काम का आनंद लेना शुरू कर दिया था। बस इतना ही था, मेरा कोई लक्ष्य नहीं था। जो आने वाला था, उसके लिए मैं बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। लोग मुझे चुड़ैल, काला जादू करने वाली और नागिन जैसे नामों से बुलाते हैं, लेकिन सच कहूं तो मुझे इन सबसे अब कोई फर्क नहीं पड़ता। ये पहले मुझे परेशान करता था, लेकिन अब नहीं। मुझे नहीं लगा था कि जो कुछ हुआ उसके लिए मैं कभी माफ कर सकूंगी, लेकिन यही आसान तरीका था, क्योंकि मैं लंबे समय से बहुत ज्यादा गुस्से में थी।

rhea chakraborty,actress rhea chakraborty,sushant singh rajput,actor sushan,rhea sushant,sushant death,rhea acidity,rhea chapter 2

गुस्से के कारण 3 साल तक एसिडिटी से बुरी तरह परेशान रहीं रिया

रिया ने कहा कि मेरे इतने ज्यादा गुस्से ने मुझे पेट से संबंधित कई परेशानियां दे दीं। मैं लगभग 3 साल तक एसिडिटी से बुरी तरह परेशान रही। आखिरी में माफी ही एकमात्र ऑप्शन बन गया। मैं माफी के रास्ते पर चलने के लिए मजबूर हो गई थी। जब मैं जेल से बाहर आई, तो मुझे पता था कि मैं जेल से बाहर निकलने के बाद वैसी नहीं रहूंगी, जैसी मैं जेल के अंदर जाने से पहले थी। जेल एक अलग दुनिया है, क्योंकि यहां कोई सोसायटी नहीं है।

यहां आप हर दिन जिंदा रहने के लिए जद्दोजहद करते हो। हर दिन स्ट्रगल करते हो और खुद को जिंदा रखने की कोशिश करते हो। वहां एक-एक दिन एक साल के जैसा लगता था। जेल में हर कोई सिर्फ एक नंबर है और वो जगह जिंदा रहने की एक परीक्षा है। मुझे यह भी लगा कि मेरा परिवार खत्म हो गया है और आस-पास के सभी लोग अब मेरे दोस्त नहीं रहे।

गौरतलब है कि रिया इन दिनों अपने पॉडकास्ट 'चैप्टर 2' के साथ क्लोदिंग लाइन को लेकर भी सुर्खियों में हैं। पॉडकास्ट में सुष्मिता सेन और आमिर खान जैसे दिग्गज सितारे आ चुके हैं, जिन्होंने अपनी निजी जिंदगी के कई अनछुए पलों को साझा किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री