न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘काला जादू’ और ‘चुड़ैल’ पर रिया ने तोड़ी चुप्पी, पेरिस में दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं सारा

साल 2020 में प्रतिभावान युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। फैंस आज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Oct 2023 11:31:45

2 News : ‘काला जादू’ और ‘चुड़ैल’ पर रिया ने तोड़ी चुप्पी, पेरिस में दोस्तों के साथ मस्ती कर रही हैं सारा

साल 2020 में प्रतिभावान युवा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की अचानक मौत ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। फैंस आज तक सदमे में हैं। वे अब भी उसे आत्महत्या के बजाय एक सोची समझी साजिश मानते हैं। इस केस में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई को जेल की हवा खानी पड़ी थी। लोग आज भी रिया को ट्रोल करते हैं। वे कहते हैं कि रिया ने सुशांत पर काला जादू किया। साथ ही रिया को चुड़ैल बताते हैं।

अब रिया ने इन आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। रिया से जब 'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव' में इन आरोपों पर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे चुड़ैल कहलाना पसंद है। यह दिलचस्प है। पुराने जमाने में डायन कौन होती थी? डायन वह महिला होती थी जो पितृसत्तात्मक समाज की राय को नहीं मानती थी जो कि लोकप्रिय राय के खिलाफ थी। शायद मैं वही हूं, शायद मैं चुडैल हूं। शायद मैं काला जादू करना जानती हूं। इसके बाद रिया ने सुशांत की मानसिक स्थिति पर बात की।

रिया ने कहा कि सुशांत की अपनी पहचान थी और वह एक छोटे शहर से मुंबई आए थे। उन्होंने बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई थी। उनका कोई ऐसा दिमाग नहीं था जिसे कंट्रोल किया जा सके। इस दुनिया में काला जादू जैसी कोई चीज नहीं है, मैं यह साफ कर देना चाहती हूं। उल्लेखनीय है कि 14 जून 2020 को सुशांत ने अपने अपार्टमेंट में सुसाइड किया था। पहले मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की और फिर इसे सीबीआई को सौंपा गया।

सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos

एक्ट्रेस सारा अली खान हमेशा किसी न किसी कारण से लाइमलाइट में रहती हैं। उन्हें घूमने-फिरने का काफी शौक है। सारा को जैसे ही काम से ब्रेक मिलता है, वह सैर पर निकल पड़ती हैं। सारा इन दिनों पेरिस में अपने दोस्तों के साथ जमकर एन्जॉय कर रही हैं। सारा ने वहां से अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो शेयर की हैं। इनमें सारा फुल ऑन मस्ती करती दिखीं।

सारा कभी रंग-बिरंगी शर्ट में दिखीं तो कभी सनसेट का मजा उठाती नजर आईं।इसी तरह सारा किसी फोटो में दोस्त के साथ पोज दे रही हैं तो किसी में आइसक्रीम खाती स्पॉट हुईं। सारा ने पेरिस वेकेशन की सारी तस्वीरों को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। सारा ने इसके साथ ही कैप्शन में लिखा- 'कॉफी, कल्चर और सनसेट। बादाम वाली कैपेचीनो।'

उल्लेखनीय है कि सारा की पिछली फिल्म इसी साल जून में रिलीज हुई 'जरा हटके जरा बचके' थी। इसमें उनके अपोजिट विक्की कौशल थे और फिल्म फैंस का दिल जीतने में सफल रही थी। इससे पहले सारा 'गैसलाइट' फिल्म में विक्रांत मैसी के साथ थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार