न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘चैप्टर 2’ में रिया ने बताया कैसे कमाती हैं पैसे, ऋचा-अली ने दिखाई बच्ची की पहली झलक

करीब 4 साल पहले 14 जून 2020 को बॉलीवुड के प्रतिभावान युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अचानक निधन हो गया था। सुशांत मुबंई स्थित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Jul 2024 12:36:05

2 News : ‘चैप्टर 2’ में रिया ने बताया कैसे कमाती हैं पैसे, ऋचा-अली ने दिखाई बच्ची की पहली झलक

करीब 4 साल पहले 14 जून 2020 को बॉलीवुड के प्रतिभावान युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का अचानक निधन हो गया था। सुशांत मुबंई स्थित घर में मृत पाए गए थे। उनकी मृत्यु के बाद एक्ट्रेस और उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती विवादों में फंस गई थीं। उन पर कई आरोप लगे। यहां तक कि ड्रग्स केस में उन्हें जेल भी जाना पड़ा। बेल मिलने के बाद अब रिया अपनी लाइफ का नया चैप्टर जी रही हैं। रिया ने शनिवार (20 जुलाई) को नया पॉडकास्ट ‘चैप्टर 2’ लॉन्च किया।

शो की पहली गेस्ट मशहूर एक्ट्रेस व पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन थीं। एपिसोड की शुरुआत में सुष्मिता ने रिया से पूछा कि ये आइडिया कहां से आया और उन्होंने इसका टाइटल ‘चैप्टर 2’ क्यों सोचा। इस पर रिया ने कहा कि हर कोई मेरा पहला चैप्टर जानता है या फिर ऐसा सोचते हैं कि वो जानते हैं। मैं अलग-अलग इमोशंस और खुद के अलग-अलग वर्जन के साथ बहुत सारे फेज से गुजरी हूं। अब जाकर मैं खुद को खुद की तरह फील कर रही हूं। नए वर्जन के साथ जैसे की नया जन्म हुआ हो।

मैं इसे उनके साथ सेलिब्रेट करना चाहती हूं जिनका दूसरा चैप्टर हो। मुझे लगता है कि सैकंड चैप्टर होना, फिर शुरुआत होना, मूवऑन करना ठीक है। मैं बदलाव को चेंज करना चाहती हूं। लोग कंफ्यूज हैं कि मैं जीने के लिए क्या करती हूं। मैं फिल्मों में एक्टिंग नहीं कर रही, मैं दूसरी चीजें कर रही हूं। मैं मोटिवेशनल स्पीकिंग कर रही हूं और ऐसे ही पैसे कमाती हूं। उल्लेखनीय है कि रिया को पिछली बार पिछले साल टेलीकास्ट हुए ‘एमटीवी रोडीज : कर्म या कांड’ में गैंग लीडर के तौर पर देखा गया था।

हाल ही माता-पिता बने हैं ऋचा चड्ढा और अली फजल

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और एक्टर अली फजल के जीवन में हाल ही बड़ी खुशी आई है। ऋचा ने 16 जुलाई को बेटी को जन्म दिया। कपल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। अब ऋचा और अली ने अपनी न्यू बॉर्न बेबी गर्ल की पहली तस्वीर शेयर कर उसकी झलक दिखाई है। इसमें बच्ची के पैर नजर आ रहे हैं। पैर एनिमल प्रिंटेड चादर में लिपटे हैं। शनिवार (20 जुलाई) को इस फोटो को शेयर करते हुए कपल ने एक नोट भी लिखा है।

पोस्ट में लिखा है, “हमारी जिंदगी के सबसे बड़े कॉलेबोरेशन की अनाउंसमेंट करने के लिए एक कॉलोब पोस्ट कर रहे हैं!! हम वाकई में शुक्रगुजार हैं। हमारी बेबी गर्ल हमें बहुत बिजी रखती है। तो आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए आप सभी का शुक्रिया।” यह पोस्ट देखने के बाद फैंस के साथ सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने लिखा, “आप दोनों को मुबारक हो। क्या ब्लेसिंग है।”

वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ में ऋचा की को-स्टार मनीषा कोइराला ने लिखा, “बधाई हो।” एक्ट्रेस गौहर खान ने लिखा, “बहुत मुबारक, भगवान आपकी खूबसूरत फैमिली को आशीर्वाद दे।” एक्ट्रेस कोंकणा शर्मा ने लिखा, “दुनिया में आपका स्वागत है बेबी गर्ल, आप इसे बेहतर जगह बनाती हैं।” जिम्मी शेरगिल ने लिखा, “मुबारका।” ऋचा और अली ने साल 2022 में अपने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में ग्रैंड शादी की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क