न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया अब इन्हें कर रही हैं डेट, ‘जवान’ की सफलता के लिए वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, फिर वजह चाहे जो हो। करीब तीन साल पहले युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Aug 2023 12:48:13

सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया अब इन्हें कर रही हैं डेट, ‘जवान’ की सफलता के लिए वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे शाहरुख

एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, फिर वजह चाहे जो हो। करीब तीन साल पहले युवा एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया पर निशाना साधा गया। रिया को बॉयफ्रेंड की मौत का जिम्मेदार तक ठहराया गया। रिया को सोशल मीडिया पर यूजर्स ने खूब भला बुरा कहा। रिया के लिए वह दौर काफी मुश्किलों भरा रहा। अब रिया की लव लाइफ को लेकर एक अपडेट आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि रिया की लाइफ में एक बार फिर से प्यार ने दस्तक दी है। अब उनकी एक करोड़पति शख्स के साथ डेटिंग रूमर्स वायरल हो रही हैं। रिया का नाम जिसके साथ जोड़ा जा रहा है वो है बिजनेसमैन निखिल कामत। निखिल फाइनेंशियल सर्विस कंपनी Zerodha के फांउडर हैं। ये कंपनी लोगों को शेयर मार्केट में शेयर और म्युचुअल फंड्स में लेन-देन के लिए प्लेटफॉर्म देती है। अभी तक रिया और निखिल ने अपने प्यार पर मोहर नहीं लगाई है।

रिपोर्ट्स की माने तो रिया भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मैनेजर बंटी सजदेह को भी डेट कर चुकी हैं। बंटी एक्टर व फिल्ममेकर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई हैं। दूसरी ओर, निखिल मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट कर चुके हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो रिया इन दिनों रियलिटी शो एमटीवी रोडीज में गैंग लीडर के रूप में नजर आ रही हैं।

rhea chakraborty,nikhil kamath,sushant sing rajput,shahrukh khan,jawan movie,vaishno devi darbar

वायरल हो रहा है शाहरुख खान का वीडियो और फोटो

शाहरुख खान की 'जवान' को लेकर फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। अब शाहरुख का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं। शाहरुख ने माता वैष्णो के दर्शन किए। शाहरुख अंधेरे में वैष्णो देवी की चढ़ाई करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ उनकी टीम और सिक्योरिटी नजर आ रही है। शाहरुख ने नीले रंग का हुडी पहना हुआ है।

चेहरे को मास्क से कवर कर रखा है। वे तेजी के साथ मंदिर को ओर बढ़ते दिख रहे हैं। इसके साथ ही शाहरुख की एक फोटो भी वायरल हो रही है। इसमें शाहरुख वहां तैनात एक जवान के साथ फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं। उन्होंने मरून कलर का पुलोवर कैरी किया है। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर ग्रे कलर की टोपी लगाई है। उनके माथे पर टीका है।

शाहरुख के फैंस का कहना है कि वे पूरी तरह से सेकुलर विचारधारा रखते हैं और उनकी हर धर्म में आस्था है। 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज होनी है। फिल्म के तीन गाने सामने आ चुके हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका