न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस बात पर पैपराजी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो वायरल, रेखा ने हेमा मालिनी पर यूं लुटाया प्यार

आमिर खान ने शनिवार (13 जनवरी) रात मुंबई में अपनी बेटी आयरा खान और दामाद नुपुर शिखरे का ग्रैंड वैडिंग रिसेप्शन आयोजित...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Jan 2024 4:54:29

2 News : इस बात पर पैपराजी पर भड़कीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो वायरल, रेखा ने हेमा मालिनी पर यूं लुटाया प्यार

आमिर खान ने शनिवार (13 जनवरी) रात मुंबई में अपनी बेटी आयरा खान और दामाद नुपुर शिखरे का ग्रैंड वैडिंग रिसेप्शन आयोजित किया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया के कई स्टार्स ने शिरकत की। इनके बीच एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी पार्टी में पहुंचीं। पेस्टल कलर की साड़ी में रिया काफी गॉर्जियस लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के सामने जमकर पोज भी दिए। हालांकि इस दौरान उनके साथ एक ऐसा वाक्या हो गया, जिससे रिया भरी महफिल में भड़क उठीं।

दरअसल रिया पार्टी में अपने भाई के साथ पहुंची थीं। जब उनके भाई फोटो क्लिक कराने के लिए रिया के पास आए तो, किसी एक कैमरामैन ने दोनों के साथ देखकर 'नाइस पेयर' बोल दिया। ये सुनते ही रिया तमतमा उठीं। फिर रिया ने उस कैमरामैन पर टॉन्ट कसते हुए कहा कि “ऐसे लोगों की वजह से ही अफवाहें फैलती हैं..” तभी वहां खड़ा एक फोटोग्राफर उस पैपराजी की गलती सुधारते हुए कहता है कि ये भाई है। इसके बाद वह रिया से तुरंत माफी मांग लेता है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यूजर्स रिया को देख एक बार फिर दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर एक्ट्रेस को ट्रोल करने लगे। बता दें कि सुशांत की मौत के बाद उनकी गर्लफ्रेंड रिया को जेल भी जाना पड़ा था। कई लोग रिया को सुशांत के निधन के लिए जिम्मेदार मानते हैं। रिया को इस वजह से काफी बदनामी झेलनी पड़ी है। फिर भी रिया इन सबकी परवाह छोड़ते हुए फिर से अपने करिअर पर फोकस करने लगी हैं। पिछले साल रिया का नाम बिजनेसमैन निखिल कामथ के साथ जुड़ा था।

आयरा-नुपुर के रिसेप्शन में एकसाथ दिखीं रेखा, हेमा और सायरा बानो

आयरा-नुपुर की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी की कई फोटो और वीडियो सामने आ चुके हैं। पार्टी में बॉलीवुड की दो सदाबहार एक्ट्रेस रेखा (69) और हेमा मालिनी (75) ने भी जलवा बिखेरा। रेखा ने अपने किलर लुक में समां बांध दिया। रेखा और हेमा हाथों में हाथ डाले एंट्री करती देखी गईं। उन्होंने साथ में पोज दिए।

उनके साथ ही दिवंगत लिजेंडरी एक्टर दिलीप कुमार की पत्नी एक्ट्रेस सायरा बानो (79) भी पोज देती नजर आईं। तीनों एक्ट्रेस की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। तीनों खूबसूरत एक्ट्रेस को साथ देखने के बाद पैपराजी की निगाहें उन पर अटकी रहीं। रेखा सिग्नेचर गुलाबी कांजीवरम साड़ी, जूड़े में खूबसूरत चमेली के फूल और पारंपरिक आभूषण पहने पहुंचीं।

हेमा ने लैवेंडर-सैटिन फिनिश साड़ी पहनी थी, जिसमें वह भी कहर ढा रही थीं। पैपराजी के आग्रह पर दोनों ने साथ में पोज दिया। इस दौरान रेखा ने हेमा का माथा चूमा। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हेमा के जन्मदिन पर भी रेखा ने उन पर खूब प्यार लुटाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम